Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटों के साथ आगे, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

Punjab Election Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटों के साथ आगे, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाते हुए जश्न की तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट के द्वारा समस्त पंजाब को बधाई दी है। ट्वीट में भगवंत सिंह मान जो की पंजाब के सीएम पद के दावेदार है उनके साथ फोटो अपडेट करते हुए उन्होंने यह भी कहा इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगो को बहुत-बहुत बधाई।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ काफी मज़बूत की है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से भी चुनाव हार गए है। उन्हें शिकस्त देने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली है। इससे पहले अमरिंदर सिंह कांग्रेस से प्रतयाशी रहे थे जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इस बार वे अपनी अलग पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। इस बार उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है जिसके बाद उन्हें हर का सामना करना पड़ रहा है।

2017 के चुनाव में अमरिंदर सिंह ने पटियाला सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने डॉ बलबीर जो की आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार थे उन्हें भरी मतों से हराया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा था की बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन में पंजाब का अच्छा प्रदर्शन रहा है

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version