Site icon News1India

Gujarat Election 2022: BJP में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व विधायक, खेमा बदलते ही बोली,’1 करोड़ में टिकट बेच रही थी पार्टी’

एक ओर जहां चुनाव प्रचार जोरों सोरों से चल रहा है, तो वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। जहां लगातार नेताओं का दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी के बीच गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक कामिनीबा राठौड़ आज बीजेपी में शामिल हो गईं। गांधीनगर में आधिकारिक तौर पर कामिनीबा राठौड़ बीजेपी में शामिल हुईं। आपको बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों में वोटिंग होगी। जिसके चलते पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग की जायेगी। बात अगर चुनावी नतीजो की करें वो 8 दिसंबर को आएंगे।

1 करोड़ रुपये में टिकट बेचने का लगाया आरोंप

कांग्रेस की पूर्व विधायक कामिनीबा राठौड़ ने बताया की 5 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सीट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद में राठौड़ ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं ने उनसे 1 करोड़ रुपये में टिकट बेच देने की बात कही।

देहगाम से रह चुकी हैं कांग्रेस की विधायक

पिछले दिनों कामिनी बा राठौड़ ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाए थे। कामिनी देहगाम विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी पार्टी पर टिकट के बदले पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को पत्र लिख पार्टी के पदों से इस्तीफा देने की बात कबूल की।

Exit mobile version