Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Punjab Election2022: मतदान के बीच SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान, चुनाव के बाद BJP के साथ कर सकते है गठबंधन

Punjab Election2022: मतदान के बीच SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान, चुनाव के बाद BJP के साथ कर सकते है गठबंधन

चंडीगढ़: पंजाब में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन सत्ता में आती है तो पार्टी चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला करेगी। इस बार बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा और अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं। अमृतसर पूर्व सीट से उनकी टक्कर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से है।

वहीं, अकाली दल के नेता गुरबचन सिंह ने भी संकेत दिया है कि अगर पार्टी के पास संख्या कम होती है तो वह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। गुरबचन सिंह गुरदासपुर सीट से SAD प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा, “हमें जीत का भरोसा है। अकाली दल-बसपा पंजाब में अगली सरकार बनाएगी। संख्या कम होने पर पार्टी भाजपा का समर्थन लेने का फैसला करेगी। ये संख्या पर निर्भर करता है, लेकिन कांग्रेस हमारी नंबर-1 राजनीतिक दुश्मन है।” गौरतलब है कि SAD और BSP ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ रही है।

इधर, SAD नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता है और कांग्रेस और AAP ये नहीं दे सकती। चन्नी अपनी कुर्सी के लिए पिछले 9 महीने से लड़ रहे हैं। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो वह अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सकते।

Exit mobile version