Site icon News1India

भारत में होते हुए भी ये बॉलीवुड सितारे वोट डालने के अधिकार से है दूर, कारण सुन उड़ जाएंगे होश

Maharashtra election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जहां आम लोग और बॉलीवुड सितारे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट डालने जा रहे हैं, वहीं कुछ प्रसिद्ध सितारे ऐसे भी हैं जो भारतीय नागरिकता न होने के कारण मतदान नहीं कर सकते। इन सितारों ने भले ही भारत में अपनी पहचान बनाई हो लेकिन उनकी नागरिकता कुछ और देशों की है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन वे ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्हें ब्रिटिश नागरिकता उनकी मां सोनी राजदान से मिली है। इसलिए वे भारत में रहकर भी यहां के चुनावों में वोट नहीं डाल सकतीं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता है इसके कारण वह भारतीय चुनावों में वोट नहीं डाल सकते। हालांकि वह भारतीय राजनीति और संस्कृति से गहरा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। पर उनके पास वोट डालने का अधिकार नहीं है

 

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था और वे ब्रिटिश नागरिक हैं। उनका करियर भारत में ही विकसित हुआ, लेकिन वे अब तक भारतीय नागरिक नहीं बनीं। ऐसे में वे भारत के चुनावों में मतदान नहीं कर सकतीं।

 

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंकाई मूल की हैं, और उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। हालांकि वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन भारतीय नागरिकता न होने के कारण उन्हें मतदान का अधिकार नहीं प्राप्त है।

 

सनी लियोनी

सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था, और वे अमेरिकी नागरिक भी हैं। भले ही वे बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा बनीं, लेकिन भारतीय नागरिकता न होने की वजह से वे यहां के चुनावों में वोट नहीं डाल सकतीं।

 

नोरा फतेही

नोरा फतेही कनाडा में पली-बढ़ी हैं और उनके पास मोरक्कन पृष्ठभूमि है। वे भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए भारत के चुनावों में मतदान करने का उनका कोई अधिकार नहीं है।

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी का जन्म अमेरिका में हुआ था और वे अमेरिकी नागरिक हैं। भारतीय फिल्मों में काम करने के बावजूद वे भारतीय नागरिकता नहीं रखतीं, इसलिए वे भारतीय चुनावों में वोट नहीं डाल सकतीं।

इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन वे पुर्तगाली नागरिक हैं। वे भारतीय नागरिकता न होने के कारण भारतीय चुनावों में वोट नहीं डाल सकतीं है।

 

Exit mobile version