Site icon News1India

मिशन 2024 के लिए टीम बीजेपी को मिलेगा नया प्रभारी

बीजेपी सरकार आने वाले चुनाव के लिए हर मुमकिन कोशिश कर लेना चाहती है। जी हाँ आपको बता दें कि मिशन 2024 के पहले बीजेपी को नया प्रदेश प्रभारी मिल सकता है। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नौ साल के कार्यकाल को लेकर महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बाद प्रदेश संगठन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसको लेके चर्चाएँ तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा पूरी तरीक़े से नई रणनीति और नई टीम के साथ पूरे दम खम के साथ मिशन 2024 को साकार करने के लिए मैदान में उतरेगी।

किसे मिलेगी 2024 चुनाव की कमान ?

प्रदेश संगठन में चल रहे महासंघ जनसंपर्क अभियान के बाद बड़ा बदलाव लाना चाहते है। जिसमें UP को नया प्रदेश प्रभारी मिल सकता है। जिसकी कमान में 2024 का चुनाव होगा साथ ही पार्टी में सभी 6 संघटनात्मक क्षेत्रों की नई टीम का गठन भी होना तय माना जा रहा है। वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

अमित शाह को मिलेगी कमान ?

यही नहीं माना जा रहा है कि क्षेत्रीय संगठन के साथ-साथ मौजूदा समय में मोर्चा में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। कई मोर्चो को नया अध्यक्ष मिल सकता है। लेकिन रणनीति तैयार हो चुकी है और हो सकता है कि तमाम बदलाव के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा ने शीर्ष नेताओं को अपनी लोगों की सूची भी भेज दी है। जिससे कि चल रहे है महाजन संपर्क अभियान के बाद शीर्ष नेतृत्व की मंज़ूरी मिलते ही या कहें कि शीर्ष नेतृत्व की मुहर लगते ही संगठन के बदलाव का काम पूरा कर लिया जाएगा।

जिसके चलते नए प्रभारी और नई टीम के साथ मिशन में 80 के लिए संग सरकार और संगठन तीनों एक साथ होंगे लोकसभा चुनाव में जुटे नज़र आएंगे देखना ये होगा कि नई टीम नए प्रभारी के साथ संपूर्ण कमल खिलाने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। हालाँकि अभी उत्तर प्रदेश की कमान हमेशा से बीजेपी के थिंक टैंक कहे जाने वाले अमित शाह के हाथों में रही है। इस बार भी कहीं न कहीं कमान 1 बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास ही रहेगी।

Exit mobile version