Site icon News1India

UP Upchunav 2024 : सीएम योगी का पश्चिम से शुरु होगा चुनावी प्रचार, करीब 9 सभाओं को करेंगे संबोधित

​​UP Upchunav 2024

​​UP Upchunav 2024 : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी अपनी पूरी ताकत लगाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम, जिलों के प्रभारी मंत्री और अन्य पदाधिकारियों को उपचुनाव वाली सीटों पर रात में रुकने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस उपचुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे, और वह अपने प्रचार अभियान की शुरुआत पश्चिम यूपी से करेंगे।

जानकारी के अनुसार, 8, 9 और 11 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर को गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में जनसभा करेंगे। 9 नवंबर को सीसामऊ, करहल और खैर में उनकी जनसभा होगी, जबकि 11 नवंबर को कटेहरी, फूलपुर और मझवां में सीएम योगी की जनसभा आयोजित की जाएगी।

प्रभारी मंत्रियों को मिला ये संदेश

​​इसके अतिरिक्त, प्रभारी मंत्रियों को उनके प्रभार वाली सीटों(​​UP Upchunav 2024) पर रात्रि प्रवास करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यूपी बीजेपी ने सभी 9 सीटों के लिए पदाधिकारियों को उतारा है। फूलपुर सीट पर मंत्री राकेश सचान और मंत्री दयाशंकर सिंह प्रचार करेंगे। कटेहरी सीट पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद और दयाशंकर मिश्र प्रचार कार्य में शामिल होंगे। कुंदरकी सीट पर जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी और गुलाब देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गाजियाबाद सीट पर सुनील शर्मा, बृजेश सिंह और कपिल देव अग्रवाल रात्रि प्रवास करेंगे और प्रचार में हिस्सा लेंगे। खैर सीट पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी प्रचार करेंगे। करहल सीट पर मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल अभियान चलाएंगे। सीसामऊ सीट पर मंत्री सुरेश खन्ना और नितिन अग्रवाल प्रचार के लिए प्रवास करेंगे।

यह भी पढ़ें : ड्रग्स और सोने की तस्करी के बाद आया नया गैंग… लखनऊ में पकड़ी गई 16 

​​बीजेपी ने कानपुर की सीसामऊ सीट पर एक विशेष योजना बनाई है। यहां अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की भी तैनाती की गई है। मझवा सीट पर मंत्री अनिल राजभर, आशीष पटेल, रविंद्र जायसवाल और रामकेश निषाद प्रचार करेंगे। मीरापुर सीट पर मंत्री अनिल कुमार, सोमेंद्र तोमर और केपी मलिक प्रचार के लिए जिम्मेदार होंगे। यह भी बता दें कि यूपी में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Exit mobile version