Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » Hemant Soren: कौन है ओडिशा की ‘वो लेडी’, जिसके कारण हेमंत सोरेन को मिली ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ की कुर्सी

Hemant Soren: कौन है ओडिशा की ‘वो लेडी’, जिसके कारण हेमंत सोरेन को मिली ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ की कुर्सी

हेमंत सोरेन ने रिकॉर्ड चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद ली शपथ, इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता शपथग्रहण में रहे मौजूद।

by Vinod
28/11/2024

RELATED NEWS

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

August 4, 2025
Jharkhand

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने ली 14वे मुख्यमंत्री के रुप में शपथ, राहुल-ममता समेत कई बड़े नेता रहे शामिल

November 28, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड की 81 विधानसभा के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई। मतगणना के बाद प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन सूबे ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन के लिए 2024 कुछ खास नहीं रहा। जमीन घोटाले में उन्हें जेल जाना पड़ा। सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी और चंपई सोरेन के हाथों में राज्य की बागडोर सौंपनी पड़ी। हालांकि, जेल से बाहर आने पर हेमंत ने 4 जुलाई को चंपई सोरेन की जगह ली। फिर चुनावी दंगल में उतरे। अकेले दम बीजेपी से मुकाबला किया। पर्दे के पीछे रहते हुए पत्नी कल्पना सोरेन ने रणनीति बनाई। जिसका असर भी दिखा और 25 साल के बाद हेमंत सोरेन ऐसे नेता बने जो प्रदेश के चार बार सीएम की कुर्सी पर बैठे।

कौन हैं हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को हुआ था। हेमंत सोरेन की पिता का नाम शीबू सोरेन और मां का नाम रूपी सोरेन हैं। शीबू सोरेन झारखंड के कद्दावर नेता रहे हैं। मुख्यमंत्री के अलावा केंद्र सरकार में वह मंत्री रहे हैं। हेमंत सोरेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 1990 में पटना के एमजी हाई स्कूल से शुरू की। 1994 में पटना हाई स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। हेमंत सोरेन की सपना था कि वह इंजीनियर बने। इसी के चलते उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। लेकिन किसी कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और घर आ गए। फिर कुछ साल हेमंत ने इंजीनियरिंग फर्मों के साथ काम किया। पिता राजनीति में थे। बड़े भाई दुर्गा सोरेन पिता की राजनीति को आगे बढ़ रहे थे। हेमंत का राजनीति में ज्यादा रूचि नहीं थी।

ओडिशा की कल्पना से की शादी

हेमंत सोरेन अक्सर ओडिशा के क्योंझर जनपद घूमने के लिए जाया करते थे। तभी उनकी मुलाकात क्योंझर जिले की रहने वाली कल्पना सोरेन से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसलर किया। हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 में हुई थी। कल्पना सोरेन का परिवार अभी भी क्योंझर जिले के बारीपदा में ही रहता है। शादी के वक्त शिबू सोरेन केंद्र में कोयला मंत्री थे। हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से सभी बाराती बारीपदा पहुंचे। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों से बाराती झारखंड समेत विभिन्न हिस्सों से शादी में पहुंचे थे। जहां बारातियों के स्वागत के लिए बड़े ही भव्य इंतजाम किए गए थे। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हैं। हेमंत की पत्नी कल्पना भी इस चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से जीती हैं।

हेमंत सोरेन का सियासी सफर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता शिबू सोरेन खुद तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा हेमंत के बड़े भाई दिवंगत दुर्गा सोरेन भी विधायक थे। हेमंत ने 2005 में दुमका से स्टीफन मरांडी के खिलाफ अपना पहला चुनाव लड़ा, जिसमें वे हार गए। इसके बाद हेमंत सोरेन दिल्ली की तरफ कदम बढाए और पहली बार जून 2009 में राज्यसभा के सदस्य बने। 2009 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में वह दुमका सीट से विधायक चुने गए। अर्जुन मुंडा के तीसरे कार्यकाल में सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक हेमंत झारखंड के उपमुख्यमंत्री रहे। जुलाई 2013 में उन्होंने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत का पहला कार्यकाल करीब 17 महीने का रहा।

तब हेमंत सोरेन बने थे विपक्ष के नेता

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो को हार झेलनी पड़ी और बीजेपी को जीत मिली। बरहेट सीट से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने रघुबर दास सरकार के दौरान जनवरी 2015 से दिसंबर 2019 तक झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को जीत मिली। इस जीत के बाद झामुमो ने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाई, जिसके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने। 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। करीब चार साल तक सोरेन झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार चलाते रहे। लेकिन तभी उन पर ईडी का शिकंजा कसना शुरू हुआ।

ईडी ने हेमंत सोरेन को किया था अरेस्ट

31 जनवरी 2024 को भूमि घोटाले के आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से ऐन पहले उन्होंने पद से त्यागपत्र दिया। हालांकि, जून महीने में सोरेन को बड़ी राहत के रूप में जमानत मिल गई और 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। चंपई सोरेन ने 3 जुलाई 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 4 जुलाई को हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए। हालांकि चंपई सोरेन जिन्हें एक वक्त टाइगर ऑफ झारखंड कहा जाता था, उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। चंपई बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के टिकट पर खुद चुनाव लड़े और बेटे को भी लड़वाया। लेकिन पिता-पुत्र की जोड़ी को हेमंत सोरेन ने हरा दिया।

इंडिया गठबंधन ने जीती 56 सीट

विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करके जीत दर्ज की। महागठबंधन ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटों पर ही सीमित कर दिया। हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी के गमलील हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराया। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी गांडेय विधानसभा सीट से जीत हासिल की। अब गुरुवार को शपथ लेने के साथ ही उनकी चौथी पारी शुरू हो गई है। झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार है। इस नए नवेले राज्य के 24 साल के इतिहास में तीन चेहरे तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, भाजपा नेता अर्जुन मुंडा और खुद हेमंत सोरेन शामिल हैं। चौथी बार शपथ लेते ही हेमंत इस श्रेणी से आगे निकल गए हैं।

पत्नी बनीं किंगमेकर

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन जेल चले गए। पत्नी कल्पना सोरेन ने बाहर रहते हुए पार्टी को मजबूत किया। पति के लिए कोर्ट के चक्कर काटे। जमानत पर सोरेन जेल से बाहर लेकर आई। इस दौरान सोरेन परिवार में फूट पड़ गई। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पार्टी से अलग हो गई और बीजेपी में शामिल हो गई। मुंहभोले चाचा चंपई सोरेन भी बुरे वक्त पर साथ छोड़कर चले गए। ऐसे में हेमंत सोरेन की पत्नी चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। चुनाव के वक्त उन्होंने अंदरखाने रणनीति बनाई। खुद कई सभाएं की। पति हेमंत के लिए जीत वाली कहानी भी तैयार की। टिकट से लेकर चुनावी भाषण में कल्पना का सीधा दखल रहता था। यही वजह रही कि हेमंत सबको पटखनी देते हुए टाइगर ऑफ झारखंड बनकर उभरे।

तकदीर बदलने का दौर शुरू हो गया

पांच दशक से अधिक समय से राजनीतिक तौर बेहद सक्रिय परिवार में कल्पना सोरेन खुद राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं। लेकिन घर में कदम रखते हुए हेमंत सोरेन की तकदीर बदलने का दौर शुरू हो गया। शादी के बाद 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को पहली बार संसदीय राजनीति में सफलता मिली। इसके बाद से वे लगातार सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते गए। पहले बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री बने, फिर बीजेपी से अलग होकर यूपीए के साथ मिलकर सरकार बनाई। वर्ष 2014 के चुनाव में वे नेता प्रतिपक्ष बने। लेकिन 2019 में फिर उनकी सत्ता में वापसी हुई।

Related Posts

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

August 4, 2025
Jharkhand

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने ली 14वे मुख्यमंत्री के रुप में शपथ, राहुल-ममता समेत कई बड़े नेता रहे शामिल

November 28, 2024
‘मामा’ के बजाए झारखंड के वोटर्स को पसंद आई ‘दाड़ी’, एक्जिट पोल के सर्वे में जानिए किस दल की फुल स्पीड में दौड़ी गाड़ी

‘मामा’ के बजाए झारखंड के वोटर्स को पसंद आई ‘दाड़ी’, एक्जिट पोल के सर्वे में जानिए किस दल की फुल स्पीड में दौड़ी गाड़ी

November 20, 2024
Assembly Election 2024 Live : शाहरुख खान ने परिवार के साथ डाला वोट, हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमान खान

Assembly Election 2024 Live : शाहरुख खान ने परिवार के साथ डाला वोट, हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमान खान

November 20, 2024
Jharkhand Assembly Elections

Jharkhand Assembly Elections 2024 Phase1: Ranchi में MS Dhoni ने डाला वोट, झारखंड की जनता का लोकतंत्र में उत्साह

November 13, 2024
‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर खरगे का बड़ा हमला, टेररिस्ट से की सीएम योगी की तुलना

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर खरगे का बड़ा हमला, टेररिस्ट से की सीएम योगी की तुलना

November 11, 2024
कौन है झारखंड का ‘आलमगीर’, जिन्हें CM योगी ने बताया रोटी-माटी ‘चोर’

कौन है झारखंड का ‘आलमगीर’, जिन्हें CM योगी ने बताया रोटी-माटी ‘चोर’

November 5, 2024
Hemant Soren, RSS, Amit Shah

Jharkhand Politics : बांग्लादेशी रोहिंग्याओं पर छिड़ी बहस, सोरेन का RSS पर आरोप, BJP ने किया पलटवार

September 26, 2024
Amit Shah

हेमंत सोरेन पर अमित शाह का हमला: “झारखंड की गरीब जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा”

September 20, 2024
Champai Soren

पाला बदलते ही काका चम्पई भतीजे हेमंत पर हुए हमलावर…. बताया बांग्लादेशी घुसपैठियों का सौदागर

August 29, 2024
Next Post
Health News: आप की  sugar free diet का सेहत पर होगा कैसा असर,जाने एक्सपर्टस की राय

Health News: आप की sugar free diet का सेहत पर होगा कैसा असर,जाने एक्सपर्टस की राय

Sambhal Violence

शाही जामा मस्जिद का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को चीफ जस्टिस की बेंच करेगी सुनवाई

Success Story:एक छोटे से बिज़नेस से की शुरुवात आज बन गए हर भारतीय शादी की शान,जाने इनकी सफलता की कहानी

Success Story:एक छोटे से बिज़नेस से की शुरुवात आज बन गए हर भारतीय शादी की शान,जाने इनकी सफलता की कहानी

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India