• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

आतंकियों से अकेले भिड़ गए आदिल और छीन ली राइफल, फिर पहलगाम के शेर ने ऐसे बचाई कई पर्यटकों की जिंदगी

आदिल हुसैन ने आतंकवादियों से पर्यटकों की रक्षा की कोशिश की, परिवार ने न्याय की गुहार लगाई, आदिल एकमात्र कमाने वाला था।

by Vinod
April 24, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर बैसरन एक जगह है। यह जगह पर्यटकों के लिए खूब प्रसिद्ध है। इस इलाके को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह इलाका घने देवदार के जंगल और पहाड़ों से घिरा घास का बड़ा मैदान है। यह पर्यटकों और ट्रैकर्स का पसंदीदा स्थान है। ऐसे में मंगलवार को आतंकवादियों ने इसी इलाके पर आतंकी हमला किया। 28 सैलानियों को गोलियों से भून डाला। 15 से अधिक को घायल कर दिया। जब आतंकी हिन्दुओं को चुन-चुन कर गोली मार रहे थे, तभी उनके पहलगाम के शेर सैयद आदिल हुसैन शाह अकेले भिड़ गए। आदिल ने एक आतंकी के हाथ से राइफल छीन ली और खुद के सीने पर गोली खाकर 50 से ज्यादा पर्यटकों की जान बचा ली।

आतंकी हमले के बाद मची थी अफरा-तफरी

पललगाम के बैसरन घाटी की सुबह बहुत खूबसूरत थी। मंगलवार का दिन था। घाटी पर डेढ़ से दो हजार सैलानी मौजूद थे। सभी सैलानी वादियों का दीदार कर रहे थे। तभी आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। टूरिस्ट डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान, सैयद आदिल हुसैन शाह नाम के एक टट्टू चलाने वाला ने बहादुरी दिखाई और आतंकवादियों से उनकी बंदूक छीनने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान आदिल हुसैन मारे गए। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि जब आतंकवादियों ने हमला किया, उस वक्म आदिल पर्यटकों को लेकर आए थे। वह कुछ दूरी पर बैठे थे।

Related posts

Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025

तो मृतकों का बढ़ सकता था आंकड़ा

आतंकी जैसे ही लोगों को मारना शुरू किया तो वह उनके पास पहुंच गए। आतंकियों ने आदिल का धर्म पूछा। आदिल ने खुद को मुसलमान बताया। आतंकियों ने आदिल से हट जाने को कहा। पर वह आतंकियों से भिड़ गए। आदिल ने एक आतंकी के हाथ से राइफल छीन ली। कुछ दूरी पर खड़े दूसरे आतंकी ने आदिल पर गोलियों की बारिश कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जब आदिल आतंकवादियों से भिड़े तभी मौका पाकर 50 से अधिक सैलानी जान बचाने में कामयाब रहे। खुद इसकी पुष्टि सैलानियों ने की है। सैलानियों ने बताया कि आदिल आतंकियों से नहीं भिड़ते तो मरने वालों का आंकड़ा 80-90 के पार होता। आतंकियों का समय आदिल पर बर्बाद हुआ और इसका फाएदा सैलानियों को मिल गया।

पिता ने कहा आतंकियों को मिले सजा

आदिल हुसैन पर्यटकों को घोड़े पर घुमाते थे। सैयद आदिल हुसैन शाह पर्यटकों को कार पार्किंग से बैसारन यानी घास का मैदान तक ले जाते थे। वहां पैदल ही जाया जा सकता है। आदिल हुसैन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य भी थे। उनके परिवार में उनके बूढ़े माता-पिता, पत्नी और बच्चे हैं। परिवार ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। आदिल के पिता, सैयद हैदर शाह ने बताया, मेरा बेटा कल पहलगाम काम करने गया था। दोपहर करीब 3 बजे, हमें हमले के बारे में पता चला। हमने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। बाद में, 4.40 बजे, उसका फोन चालू हुआ, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। हम तुरंत पुलिस स्टेशन गए। तब हमें पता चला कि उसे हमले में गोली लगी है, जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे सजा मिलनी चाहिए।

पूरे इलाके में शोर की लहर

वहीं इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि आदिल शाह ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों को बचाने की कोशिश की। उनकी बहादुरी को हमेशा याद रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। आदिल के परिवारवालों ने बताया कि वह जिंदादिल इंसान थे। मुसलमान होकर भी अमरनाथ यात्रा के दौरान भगवान शिव के भक्तों की सेवा किया करते थे। परिवारवालों ने बताया कि आदिल के चलते पहलगाम के युवा बंदूक से दूरी बनाई। यहां के युवा सैलानियों को घुमाते हैं और उन्हें होटलों पर लेकर जाते हैं। स्थानीय लोग पाकिस्तान के खिलाफ आगबबूला हैं और बुधवार को प्रर्दशन भी किया।

 

 

Tags: Jammu KashmirPahalgam terrorist attackPM Narendra Modi spoke on Pahalgam terrorist attack
Share196Tweet123Share49
Previous Post

fatty liver in youngsters: Fatty liver युवाओं में क्यों बढ़ रही यह बीमारी जानिए कैसी लाइफस्टाइल बन रही है इसकी वजह

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले पर IMC प्रमुख का सख्त बयान: कहा– पाकिस्तान से तोड़ें सभी रिश्ते

Vinod

Vinod

Next Post
Maulana Tauqeer Raza

पहलगाम आतंकी हमले पर IMC प्रमुख का सख्त बयान: कहा– पाकिस्तान से तोड़ें सभी रिश्ते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version