Health tips छोटी उम्र के बच्चों के लिए पॉपकॉर्न हो सकता है हानिकारक, जानिए इसकी क्या है वजह

5 साल से छोटे बच्चों को पॉपकॉर्न न दें क्योंकि यह दम घुटने, गले की चोट, दांतों में फंसने कारण बन सकता है। इसकी जगह हेल्दी स्नैक्स जैसे फ्रूट प्यूरी, उबले आलू और दही दें।

: popcorn dangers for young children

Popcorn dangers for young children : अक्सर पेरेंट्स छोटे बच्चों को पॉपकॉर्न खिलाते हैं क्योंकि यह स्वादिष्ट और हल्का स्नैक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 साल से छोटे बच्चों के लिए पॉपकॉर्न खाना खतरनाक हो सकता है? चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

पॉपकॉर्न क्यों खतरनाक है?

दम घुटने का खतरा 

पॉपकॉर्न के कड़े और छोटे टुकड़े बच्चों की सांस नली में फंस सकते हैं। इससे उनका दम घुट सकता है। छोटे बच्चों का गला और निगलने की क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती, जिससे यह ज्यादा खतरनाक हो जाता है।

गले में चोट

पॉपकॉर्न के नुकीले दाने बच्चों के गले में चुभ सकते हैं। इससे उन्हें दर्द और गले में जलन हो सकती है।

दांतों में फंसने का खतरा

पॉपकॉर्न के अधपके दाने बच्चों के दांतों में फंस सकते हैं, जिससे दांतों में दर्द या सड़न हो सकती है।

एलर्जी हो सकती है

कुछ बच्चों को पॉपकॉर्न में इस्तेमाल मक्खन या फ्लेवर से एलर्जी हो सकती है। इससे रैश, सांस लेने में तकलीफ या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

डाइजेशन की समस्या

छोटे बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर होता है। पॉपकॉर्न को पचाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है, जिससे गैस, कब्ज और पेट दर्द हो सकता है।

बच्चों के लिए सुरक्षित स्नैक्स

पॉपकॉर्न की जगह बच्चों को ये हेल्दी और सुरक्षित स्नैक्स दें

 फलों की प्यूरी  ये नरम और पौष्टिक होती है।

उबले आलू  आसानी से पचने वाले और स्वादिष्ट होते है।

दही  पेट के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक होती है।

सॉफ्ट बिस्किट्स हल्के होते है,और बच्चों को देने के लिए सबसे सुरक्षित और आसान विकल्प है।

ध्यान रखने वाली बातें

पॉपकॉर्न छोटे बच्चों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। उनकी सेहत के लिए नरम, पचने में आसान और न्यूट्रिशन से भरपूर खाना देना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।
बच्चों की सेहत सबसे जरूरी है।

Exit mobile version