Pragati Maidan: ’21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज, 5G 140 करोड़ आबादी की उम्मीदों को अपने कंधे पर उठाएगा’- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मच पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि 5G  के साथ 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज हुआ। 5G  इंटरनेट से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्रांति आएगी।

विकास की दिशा में मजबूत कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मैं आज पूरे दिल से कह सकता हूं कि भारतीय दूरसंचार उद्योग के रूप में  हमने जो प्रदर्शित किया है, उसपर मुझे बहुत गर्व है। मैं अब सीओएआई और डीओटी दोनों से कह सकता हूं कि अब हम नेतृत्व के लिए तैयार हैं। भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस के साथ-साथ ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बन जाना चाहिए।

पीएम ने कहा कि भारत में 5G का आना भारत के दूरसंचार इतिहास के लिए सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों के साथ उनकी उच्च आकांक्षाओं को भी अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5जी के साथ भारत सब का डिजिटल साथ और डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा।

आत्मानिर्भर भारत पर लगी मुहर

भले ही भारत को इसकी शुरूआत में समय लगा लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली के साथ अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू कर रहे हैं। आज मैं एक बार फिर से दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5G इंटरनेट पहुंचाने की Jio की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। Jio की अधिकांश 5G भारत में विकसित की गई है, इसी के साथ आत्मानिर्भर भारत पर भी मुहर लगी है।

ये भी पढ़े-Pragati Maidan Live: देश में लॉन्च हुई 5G सर्विस, PM मोदी ने कि लॉन्चिंग, अब 6G की तरफ बढ़ाएंगे कदम… !

Exit mobile version