Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Prayagraj में जमीन की कीमतों में होगी 25% तक बढ़ोतरी! नई सर्किल रेट सूची जल्द, पारदर्शिता की ओर कदम

प्रयागराज में जमीन खरीदना महंगा हो सकता है। जिला प्रशासन नए सर्किल रेट की सूची तैयार कर रहा है, जिसमें 25% तक बढ़ोतरी संभव है। गाटा संख्या के आधार पर रेट तय होंगे, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण आएगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 1, 2025
in Latest News, प्रयागराज
Prayagraj
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj circle rate: प्रयागराज में जमीन खरीदना अब महंगा हो सकता है। जिले में सर्किल रेट को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे संपत्ति की कीमतों में 25 फीसदी तक की वृद्धि संभव है। जिला प्रशासन द्वारा नया सर्किल रेट तैयार किया जा रहा है, जिसमें अब गाटा संख्या भी शामिल की जाएगी। यह बदलाव न केवल पारदर्शिता लाएगा, बल्कि खरीदारों को यह जानने में भी सहूलियत होगी कि कौन सी जमीन किस सड़क से जुड़ी है और उसका सटीक सर्किल रेट क्या है। इस नई प्रणाली से स्टांप चोरी पर भी लगाम कसने की तैयारी है। प्रशासन की मानें तो शहरी इलाकों में जमीन के दाम में बड़ा उछाल आने वाला है।

शहरी इलाकों में होगी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

Prayagraj के गोविंदपुरी, शिवकुटी, सलोरी बघारा, कीडगंज और मुट्ठीगंज जैसे शहरी क्षेत्रों में सर्किल रेट में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इन इलाकों में चौड़ी सड़कों और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते जमीन की वैल्यू काफी बढ़ी है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इस बार रेट तय करने में गाटा संख्या, सड़क से दूरी और भूमि के प्रकार को मुख्य आधार बनाया गया है। कृषि, गैर कृषि और व्यावसायिक भूमि के लिए अलग-अलग कॉलम बनाए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

October 24, 2025
लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

September 13, 2025

गाटा संख्या से पारदर्शिता की ओर कदम

इस बार सर्किल रेट सूची में गाटा संख्या भी दर्ज की जाएगी। इससे खरीदारों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-सा प्लॉट किस सड़क से जुड़ा है और उसका सही रेट क्या है। अब तक लोगों को अलग-अलग गाटों का रेट पता नहीं होता था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। नई सूची पारदर्शिता लाएगी और प्रॉपर्टी से जुड़े फर्जीवाड़ों पर लगाम लगाएगी।

स्टांप चोरी पर सख्त एक्शन शुरू

Prayagraj में स्टांप चोरी के मामलों पर अब प्रशासन सख्ती बरत रहा है। बीते एक साल में 363 लोगों को स्टांप चोरी के मामलों में चिन्हित किया गया, जिन्होंने कुल 190.57 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। इनमें से 235 लोगों ने चालान मिलने पर 166.26 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन 127 लोगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इन पर आरसी जारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी स्टांप शुल्क की चोरी नहीं कर सकेगा।

जल्द जारी होगी नई सूची

प्रयागराज में सर्किल रेट की नई सूची जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। लोगों को हर गाटा से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर प्रणाली विकसित की है, जिससे न केवल सटीक जानकारी मिलेगी, बल्कि संपत्ति खरीद-बिक्री की प्रक्रिया भी आसान होगी। जमीन की खरीदारी करने वालों को सलाह दी गई है कि वे नई सूची आने तक अपनी डील टाल दें, जिससे उन्हें भविष्य में किसी कानूनी या आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

UP News: प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार, IPS राजीव कृष्णा बनाए गए यूपी के DGP

Tags: Prayagraj
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

by Mayank Yadav
October 24, 2025

Prayagraj journalist murder: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार शाम एक पत्रकार की धारदार हथियार से जानलेवा हमले में...

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

by Vinod
September 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़का से...

Prayagraj

पीएम आवास योजना में 9 हजार लाभार्थियों पर गाज, विभागीय जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, अब होगी रिकवरी

by Mayank Yadav
August 21, 2025

Prayagraj PM Housing Scheme Fraud: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया...

Prayagraj

Prayagraj में टीचर ने स्ट्रीट डॉग पर चलाई गोली, मौके पर मौत; गाय भी घायल, गिरफ्तारी

by Mayank Yadav
August 15, 2025

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। धूमनगंज थाना...

Prayagraj

Prayagraj में प्रेम प्रसंग बना खून की वजह: शादी तय होने से नाराज़ युवक ने प्रेमिका के पिता की करवाई हत्या

by Mayank Yadav
August 1, 2025

Prayagraj murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी...

Next Post
Abbas Ansari

Abbas Ansari की विधायकी पर गिरा गाज, मऊ में सियासी संग्राम तय!

Leena Gandhi Tewari net worth and luxury property purchase in Mumbai 2025

कौन है Leena Gandhi Tewari कहां खरीदी भारत की सबसे महंगी संपत्ति कैसे बनीं ताकतवर महिला उद्यमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version