Tuesday, December 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Magh Mela 2026: 75 साल बाद बनने जा रहा है दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए स्नान की प्रमुख तिथियां और महत्व

माघ मेला 2026 की शुरुआत 3 जनवरी से होगी। 75 साल बाद बने दुर्लभ संयोग के कारण मकर संक्रांति का स्नान विशेष फलदायी माना जा रहा है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
Magh Mela 2026 Shahi Snan Dates
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Magh Mela 2026 Snan Dates:माघ मेला हर वर्ष उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर आयोजित किया जाता है। इस मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है और यह महाशिवरात्रि तक चलता है। माघ मेले के दौरान कल्पवास, गंगा स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दौरान संगम में स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और आत्मिक शुद्धि के साथ आध्यात्मिक उन्नति होती है।

 माघ मेला 2026 की शुरुआत कब से?

साल 2026 में माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन होगी। इसके अगले दिन यानी 4 जनवरी 2026 से माघ माह का आरंभ होगा। इस बार माघ माह की शुरुआत रविवार के दिन और पुनर्वसु नक्षत्र में हो रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा संयोग वर्षों बाद बन रहा है, जिससे माघ मेला 2026 को विशेष फलदायी माना जा रहा है।

RELATED POSTS

No Content Available

75 साल बाद बना दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग

माघ मेले का सबसे विशेष स्नान इस बार मकर संक्रांति का माना जा रहा है। 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस दिन शनि का नक्षत्र अनुराधा रहेगा। सूर्य और शनि का यह विशेष संयोग लगभग 75 वर्षों बाद बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से सूर्य का तेज और शनि की आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

माघ मेला 2026 की प्रमुख स्नान तिथियां

पौष पूर्णिमा: 3 जनवरी 2026

मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2026 (15 जनवरी को भी मान्य)

मौनी अमावस्या: 18 जनवरी 2026

बसंत पंचमी: 23 जनवरी 2026

माघ पूर्णिमा: 1 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि: 15 फरवरी 2026

संक्रांति स्नान दो दिन क्यों?

ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 3 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए 14 जनवरी को संध्या कालीन स्नान और 15 जनवरी को प्रात:कालीन स्नान मान्य रहेगा। इसी कारण अलग-अलग पंचांगों में संक्रांति स्नान की तारीख अलग दिखाई देती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Prayagraj Magh Snan
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
सिर्फ ब्रेड और आलू से बनाएं ऐसा कुरकुरा ब्रेड कटलेट, जिसे खाते ही परिवार बोलेगा—अब रोज यही बनाओ, स्वाद और आसान रेसिपी कमाल

सिर्फ ब्रेड और आलू से बनाएं ऐसा कुरकुरा ब्रेड कटलेट, जिसे खाते ही परिवार बोलेगा—अब रोज यही बनाओ, स्वाद और आसान रेसिपी कमाल

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में दिखा स्टार पावर, मोहम्मद सिराज पर फैंस ने लुटाया प्यार, तारा सुतारिया का डांस रहा आकर्षण

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में दिखा स्टार पावर, मोहम्मद सिराज पर फैंस ने लुटाया प्यार, तारा सुतारिया का डांस रहा आकर्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version