Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Prayagraj करछना बवाल: पुलिस का ऐक्शन तेज, 54 नामजद, 550 अज्ञात पर FIR, 75 गिरफ्तार

प्रयागराज के करछना में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पुलिस का ऐक्शन तेज हो गया है। भीम आर्मी के 54 नामजद और 550 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज, अब तक 75 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 1, 2025
in Latest News, प्रयागराज
Prayagraj
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj Karchana riot: प्रयागराज के करछना क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार में रविवार को भड़की हिंसा के बाद Prayagraj पुलिस का सख्त ऐक्शन जारी है। भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 54 लोगों को नामजद करते हुए 550 अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक पुलिस ने 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें आठ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार दबिश देकर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली भी की जाएगी और गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई होगी।

भीम आर्मी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप

रविवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद को करछना और कौशाम्बी में प्रवेश से रोके जाने के बाद करछना तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू और उपाध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन ने करीब छह सौ लोगों के साथ भड़ेवरा बाजार में जमकर बवाल किया। पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ में एसीपी अरुण कुमार त्रिपाठी, भुंडा चौकी प्रभारी कैलाश, हेड कांस्टेबल जयशंकर पांडेय समेत कई राहगीर, महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। उपद्रवियों ने लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर और पेट्रोल की बोतलों का इस्तेमाल कर हिंसा फैलाई। पुलिस के चार वाहन समेत कई निजी गाड़ियां भी आग के हवाले कर दी गईं।

RELATED NEWS

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

January 5, 2026

उपद्रवियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद Prayagraj पुलिस ने अब तक 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 48 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि आठ नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में हैं। कई उपद्रवी घटनास्थल से भागते समय अपनी गाड़ियां छोड़ गए, जिनमें से तीन दर्जन दोपहिया वाहन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इन वाहनों के नंबर के जरिए भी आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस की कई टीमें लगातार तेली का पूरा, इसौटा, भुंडा, मछहर का पूरा, घोरघट, अरई, करछना सहित दर्जनों गांवों में दबिश दे रही हैं।

बाजार में लौटी शांति, सख्त निगरानी

बवाल के दूसरे दिन सोमवार को भड़ेवरा बाजार में जनजीवन सामान्य नजर आया। अधिकांश दुकानें खुलीं और बैंक, बाजार व अन्य संस्थानों में गतिविधियां सामान्य रहीं। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती बरकरार रही। डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने खुद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया और लाउडस्पीकर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मंत्री Asim Arun ने पेश की अनुशासन की मिसाल, नीली बत्ती वाली गाड़ी को ठुकराया, बोले- नियम सबके लिए बराबर

Tags: Prayagraj
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित...

Prayagraj

फौजी का ‘लव जिहाद’! शादी का झांसा देकर नाबालिग को मारा, लाश के ऊपर से गया शॉपिंग करने!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Prayagraj minor murder: प्रयागराज में एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की सनसनीखेज हत्या ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सेना...

Next Post
Delhi LPG Cylinder

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें अब कितने में मिलेगा

National Sports Policy

सनराइज सेक्टर्स में रिसर्च को मिलेगा 20,000 करोड़ का बूस्ट, राष्ट्रीय खेल नीति को जल्द मिल सकती है मंजूरी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist