Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं रमनदीप कौर, जिसे कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, पति की हत्यारिन पत्नी ने उठाई कांवड और रखा व्रत

पति की हत्या में फांसी की सजा पाने वाली एनआरआई रमनदीप कौर ने कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जलाभिषेक किया।

Vinod by Vinod
July 21, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। श्रावण मास जारी है। शिवालय सजे हुए हैं और मंदिरों में सुबह से लेकर देरशाम तक भक्तों की कतारे लगी रहती हैं। बम-बम की गूंज से शहर-शहर, गांव-गांव सराबोर हैं। शिव भक्त भी श्रद्धा भाव से जलाभिषेक के लिए रोमांचित और उत्साहित हैं। कांवड़ियों का जत्था बाबा के जलाभिषेक के लिए निकल रहे हैं। भक्तों के मन में जहां एक और उमंग आनंद और उत्साह है, तो वहीं मेघ भी महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा जेलों में भी है। यहां भी बंदी महादेव की भक्ति में डूबे हुए हैं। कोई व्रत रखा रहा है तो कोई सलाखों के अंदर रहते हुए कांवड़ उठा रहा है।

कुछ ऐसा ही नजारा शाहजहांपुर में सावन के दूसरे सोमवार को जिला कारागार में देखने को मिला। जेल भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बंदियों ने कांवड़ यात्रा निकाली। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जेल में 220 पुरुष व 21 महिला बंदी उपवास रख रही हैं। पति सुखजीत सिंह की हत्या में फांसी की सजा पा चुकी रमनदीप कौर ने भी सोमवार व्रत रखा। कांवड़ यात्रा में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा की। इसी तरह अपने पति की हत्या में निरुद्ध महिला बंदी गायत्री भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुई। जेल प्रशसन ने बंदियों के लिए खास इंतजार किए हुए थे।

RELATED POSTS

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

July 29, 2025
Sawan snake meaning in Hinduism

Seeing Snake in Sawan:सावन में सांप दिखना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या है इसके संकेत

July 22, 2025

जिला जेल में कांवड़ यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थीं। बंदियों ने खुद ही कांवड़ तैयार की। सावन के दूसरे सोमवार को पांचाल घाट फर्रुखाबाद से लाया गया गंगाजल बंदियों को उपलब्ध कराया गया। बेलपत्र, धतूरे, माला व अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की। दो बंदियों का शिव-पार्वती के रूप में शृंगार किया गया। इसके बाद कांवड़ के साथ तिरंगा और भगवान शिव के झंडे को लेकर बंदियों ने भ्रमण किया। प्रत्येक अहाते और बैरक में कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसके बाद बैरक नंबर 11 में शिव मंदिर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने जलाभिषेक किया। बंदियों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।

इसी तरह महिला बंदियों ने अपनी बैरक में अलग-अलग कांवड़ यात्रा निकाली और भजन गाते हुए जलाभिषेक किया। पति की हत्या में फांसी की सजा पाने वाली एनआरआई रमनदीप कौर ने कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जलाभिषेक किया। जालंधर की मूल निवासी और इंग्लैंड के डर्बी शहर निवासी रमनदीप ने अगस्त 2016 में अपने प्रेमी गुरुप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू के साथ मिलकर पति सुखजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में सात अक्तूबर 2023 को कोर्ट ने रमनदीप को फांसी व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाली कैदी रमनदीप ने हाईकोर्ट में अपील की है।

दरअसल, बंडा के बसंतापुर के मूल निवासी सुखजीत सिंह इंग्लैंड के डर्बिशायर में रहते थे। उनकी पंजाब के कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर के मूल निवासी मिट्ठू सिंह से दोस्ती थी। वह दुबई में रहता था। दुबई और इग्लैंड आने-जाने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। मिट्ठू सुखजीत के घर आने-जाने लगा। इस दौरान मिट्ठू और सुखजीत की पत्नी रमनदीप कौर में प्रेम प्रसंग हो गया। 28 जुलाई, 2016 को सुखजीत पत्नी, बच्चों और अपने दोस्त मिट्ठू के साथ भारत आए थे। देश में कई जगह घूमने के बाद वह 15 अगस्त को फार्म हाउस पर बसंतापुर पहुंचे। एक सितंबर की रात रमनदीप और मिट्ठू ने उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेजा। कोर्ट में शार्जशीट दाखिल हुई।

सुखजीत हत्याकांड में वैसे तो 16 गवाह पेश किए गए थे, लेकिन घटना के चश्मदीद सुखजीत सिंह और रमनदीप कौर के पुत्र अर्जुन सिंह की गवाही महत्वपूर्ण रही। घ् अर्जुन सिंह ने गवाही में बताया कि आहट सुनकर उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी मम्मी रमनदीप कौर पापा सुखजीत के सीने पर बैठी थी और तकिए से पापा का मुंह दबाए थी। मिट्ठू ने हथौड़े से दो बार पापा के सिर पर प्रहार किए थे। इस बीच रमनदीप कौर ने मिट्ठू से कहा कि इसे फिनिश कर दो। मिट्ठू ने चाकू रमनदीप कौर को दिया। रमनदीप ने सुखजीत की गर्दन को चाकू से काट दिया। डर के कारण वह चादर के अंदर छिप गया और बिना हिले-डुले पड़ा रहा। बयानों में अर्जुन ने यह भी कहा था पापा कि हत्या में शामिल मां अब उसके लिए मां न होकर केवल रमनदीप कौर है।

 

Tags: Kanwar Yatra 2025Ramandeep Kaur picked up KanwarSawan 2025Shahjahanpur Jail
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

by Vinod
July 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार हैरान कर...

Sawan snake meaning in Hinduism

Seeing Snake in Sawan:सावन में सांप दिखना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या है इसके संकेत

by SYED BUSHRA
July 22, 2025

Sawan and snake: सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। इस साल यह शुभ महीना 11 जुलाई...

रोकी कार तो संगीत सोम ने पुलिस पर जुबान से किया ‘फायर’, लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी हुई ‘खाकी’ की टकरार

रोकी कार तो संगीत सोम ने पुलिस पर जुबान से किया ‘फायर’, लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी हुई ‘खाकी’ की टकरार

by Vinod
July 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में दो वर्ष के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सत्ता को...

Kanwar Yatra 2025

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! अगले 3 दिन तक बंद रहेंगी ये सड़कें…सफर से पहले जान लें नया रूट मैप

by Gulshan
July 21, 2025

Kanwar Yatra 2025 : दिल्ली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को देखते हुए भारी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही के...

Sawan 2025

Dusra Sawan Somvar : शिव आराधना का पावन अवसर महादेव को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन जानें पूजा विधि

by SYED BUSHRA
July 21, 2025

Sawan second Monday:हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस पवित्र महीने...

Next Post
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 100’ ने ऐसी तोड़ी धर्मांतरण गैंग की कमर, लड़कियों को नहीं बनने दिया लश्कर-ए-तैयबा का फिदायिन

यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 100’ ने ऐसी तोड़ी धर्मांतरण गैंग की कमर, लड़कियों को नहीं बनने दिया लश्कर-ए-तैयबा का फिदायिन

Hamirpur News : बचपन में पिता बनकर पाला, जवान हुई तो भांजी पर फिदा हो गया मामा और कर दिया प्रेग्नेंट

Hamirpur News : बचपन में पिता बनकर पाला, जवान हुई तो भांजी पर फिदा हो गया मामा और कर दिया प्रेग्नेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version