Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

पृथ्वीराज कपूर ने थिएटर और फिल्मों में अपनी छाप छोड़ते हुए कपूर खानदान की नींव रखी। उन्होंने क्लासिक रोल निभाए और थिएटर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 30, 2025
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

The First Superstar of Kapoor Family-हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर परिवार का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। इस फिल्मी खानदान ने चार पीढ़ियों में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परिवार की शुरुआत किसने की? वो शख्स थे पृथ्वीराज कपूर, कपूर परिवार के पहले सुपरस्टार।

बुआ से उधार लेकर पहुंचे मुंबई

पृथ्वीराज कपूर का जन्म 1906 में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अविभाजित भारत के लायलपुर और पेशावर के थिएटर से की थी। साल 1927 में उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया और मुंबई आने का मन बनाया। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। तब उनकी बुआ ने कुछ रुपये उधार दिए, जिसे लेकर वो मुंबई की ओर रवाना हो गए।

RELATED POSTS

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

August 1, 2025
Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

July 14, 2025

शुरुआत में छोटे रोल और साइलेंट फिल्में

मुंबई आने के बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने शुरू किए। यह उस दौर की बात है जब साइलेंट फिल्में बनती थीं और एक्स्ट्रा आर्टिस्ट्स को ज्यादा पहचान नहीं मिलती थी। 1930 में उन्हें पहली बार ‘सिनेमा गर्ल’ फिल्म में मुख्य भूमिका मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा

नेगेटिव रोल से बनी पहचान

1929 से 1931 के बीच उन्होंने कुल नौ साइलेंट फिल्मों में काम किया। 1931 में जब भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ बनी, तो पृथ्वीराज उसमें खलनायक के रोल में नजर आए। शुरुआती दौर में उन्होंने अधिकतर सपोर्टिंग या निगेटिव किरदार निभाए, क्योंकि उनके लीड रोल वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चलीं।

1933 में स्टारडम की शुरुआत

1933 में आई फिल्म ‘राजरानी मीरा’ में उन्होंने सेकेंड लीड निभाई। फिल्म में उनके साथ के.एल. सहगल भी थे। इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘विद्यापति’ (1937) और ‘सिकंदर’ (1941) जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया।

थिएटर की दुनिया में किया कमाल

फिल्मों में पहचान मिलने के बाद पृथ्वीराज कपूर ने ‘पृथ्वी थियेटर्स’ की स्थापना की। यह एक घूमता हुआ थिएटर ग्रुप था, जिसके जरिए उन्होंने देशभर में 2600 से ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस दीं। हालांकि 1950 के दशक के आखिर में आर्थिक कारणों से उन्हें थिएटर बंद करना पड़ा और वे दोबारा फिल्मों की ओर लौटे।

मुगल-ए-आज़म से बनी आइकॉनिक पहचान

थिएटर से लौटने के बाद उन्होंने ‘आवारा’, ‘मुगल-ए-आज़म’ जैसी फिल्मों में दमदार सहायक भूमिकाएं निभाईं। अकबर के किरदार में उन्हें खूब सराहा गया। 60 के दशक में वो फिल्मों में लगातार नजर आते रहे। उनकी आखिरी बड़ी फिल्म ‘कल आज और कल’ (1971) थी।

कपूर खानदान की नींव

पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर सभी बड़े सुपरस्टार बने। उनके पोते रणधीर, ऋषि कपूर, और परपोते रणबीर, करिश्मा, करीना सभी आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके भाई त्रिलोक कपूर, चचेरे भाई सुरिंदर कपूर (बोनी, अनिल, संजय के पिता) और कमल कपूर भी फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे।

कैंसर से निधन

पृथ्वीराज कपूर और उनकी पत्नी दोनों कैंसर से पीड़ित थे। बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद मई 1972 को पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया। दो हफ्ते बाद उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया।

Tags: Bollywood legendsIndian Cinema History
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

by SYED BUSHRA
August 1, 2025

Meena Kumari: जिनका असली नाम महजबीन बानो था, का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता...

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

by SYED BUSHRA
July 14, 2025

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत...

Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Birthday special नरगिस दत्त, जिनका असली नाम फातिमा राशिद था, का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में...

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

by SYED BUSHRA
May 27, 2025

Amitabh Bachchan Don Movie Story: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ लोगों का दिल जीत लेती...

Sholay actor Mac Mohan life story

Birthday special : कर्नल का बेटा, रवीना टंडन से पारिवारिक नाता और शोले का आइकॉनिक किरदार जानिए सांभा की अनसुनी कहानी

by SYED BUSHRA
April 24, 2025

Sholay actor Mac Mohan life story : शोले वाले मैक मोहन की अनसुनी कहानी 24 अप्रैल 1938 को कराची में...

Next Post
Gold Rate Today

सोने की चमक पड़ी फीकी, लगातार पांचवें दिन कीमतों में आई गिरावट, देखें 30 मई 2025 को आपके शहर के ताज़ा रेट्स!

Whatsapp Chat

सच में गोपनीय है आपका WhatsApp? जानिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का असली सच!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version