नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री, फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान!

‘नागिन 7’ के साथ प्रियंका चाहर चौधरी ने टीवी पर दमदार वापसी की, हर एपिसोड के लिए ले रही हैं लाखों रुपये।

टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी अपनी नई शुरआत के साथ चर्चा का विषय बन गयी हैं। प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर की लोकप्रिय टीवी फ्रैंचाइज़ी नागिन 7 में ‘नागिन’ का किरदार निभाने के लिए प्रियंका ने प्रति एपिसोड लगभग 1.5 लाख रुपये की फीस तय की है।

इस फीस के साथ वह इस फ्रैंचाइज़ी में अब तक की सबसे महंगी ‘नागिन’ श्रृंखला में आ गयी हैं। बताया गया है कि इससे पहले एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने इस शो में प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये तक चार्ज किये थे।

प्रियंका ने इससे पहले भी टीवी शो उड़ारियां में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद उन्होंने रियालिटी शो बिग बॉस 16 में भाग लेकर चर्चा में आई थीं।

‘नागिन’ शो की फ्रैंचाइज़ी में पिछली मशहूर अभिनेत्रियों ने भी काम किया है, जैसे मौनी रॉय, निया शर्मा, सुरभि ज्योति और अदा खान। लेकिन इन सभी से अधिक फीस प्राप्त करना प्रियंका के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

यह कदम यह संकेत देता है कि टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों की मांग और उनकी कमाई दोनों में तेजी आ रही है। न सिर्फ अभिनेता बल्कि निर्माता-निर्देशक भी इन शोज़ में निवेश को लेकर और अधिक सतर्क हो रहे हैं।

Exit mobile version