Priyanka Chopra ने पहली बार बेटी माल्ती के साथ इस खास अंदाज में मनाया Valentine day

नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही फिल्मी पर्दे पर काफी समय से नज़र न आई हो लेकिन सोशल मीडिया पर ये अदाकारा काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने लेटेस्ट पोस्ट को शेयर कर ख़बरों में आ ही जाती है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/Coq2Bx_rOWS/?utm_source=ig_web_copy_link

ये तो आप जानते ही हैं कि फरवरी का महीना चल रहा है। इस महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। क्योंकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine day) मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को कई तोहफे देते हैं।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी माल्ती (Malti) को इस वैलेंटाइन डे पर कुछ खास अंदाज में विश किया। सोशल मीडिया पर आज यानी 15 फरवरी को प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर किया। शेयर किए गए इस पोस्ट में निक जोनस के साथ वह काफी क्लोजी होती हुई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं इस खास मौके पर वह बेटी माल्ती के साथ भी दिखाई दे रही हैं।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, मेरे हमेशा के वैलेंटाइंस “आपको और आपके प्यारों को हैप्पी वैलेंटाइंस डे।”  आपको बता दें, कि जो तस्वीर एक्ट्रेस ने बेटी माल्ती के साथ शेयर की है उसमें वह नदी किनारे बैठे हुए दिखाई दे रही हैं।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

ये पोस्ट प्रियंका चोपड़ा के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इन लेटेस्ट तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था “निक जोनस के साथ मेरा हर दिन वैलेंटाइंस ही होता है।”

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

बताते चलें कि वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन (Love Again) का ट्रेलर भी रिलीज किया है।

Exit mobile version