Priyanka Chopra के विदेशी पति निक जोनस ने हिंदू धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात

दुनियाभर में ग्लोबल स्टार के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जो शोहरत आज हासिल की हुई है वो हर किसी को इतनी जल्दी नहीं मिलती।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली: दुनियाभर में ग्लोबल स्टार के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जो शोहरत आज हासिल की हुई है वो हर किसी को इतनी जल्दी नहीं मिलती। एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका को फेमस सिंगर निक जोनस की वाइफ होने के लिए भी जाना जाता है। निक और प्रियंका की शादी को 5 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके रिश्ते में वही प्यार देखने को मिलता है।

प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक की उम्र के बीच 12 साल का डिफरेंस हैं, लेकिन इसके बावजूद निक खुद से बड़ी प्रियंका से शादी करने को अपनी खुशनसीबी मानते हैं, लेकिन जब उनकी शादी देसी गर्ल से हुई थी तो उस दौरान उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा था। Age डिफरेंस को लेकर प्रियंका को कई बार ट्रोल होना पड़ा था, वहीं निक को भी इंडियन लड़की से शादी करने पर काफी कुछ सुनना पड़ा था।

लेकिन अब ये दोनों स्टार अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं। निक जोनस ने देसी गर्ल से शादी करने के बाद आए उनके जीवन में बदलाव को लेकर पहली बार कुछ बताया है। निक ने बताया कि प्रियंका से शादी करने के बाद ही उनकी धर्म के प्रति जागरुकता बढ़ी है और अब उनको भी भगवान की आस्था में विश्वास हो गया है। हिंदू धर्म को वो शादी के बाद ही अच्छे से समझ पाए हैं।

ये भी पढ़ें :- सलमान के भड़कने के बाद Ayesha Khan मुनव्वर पर भड़की फूट-फूटकर रोने के बाद कहा, अपनी शक्ल मत दिखाना!

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के खुद से 12 साल छोटे निक के साथ शादी करना लोगों को रास नहीं आया था, उस दौरान सोशल मीडिया पर भी उनका जमकर मजाक उड़ाया गया था लेकिन, प्रियंका से शादी के बाद निक ने कहा था कि वो खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा जैसी संस्कारी वाइफ मिली है।

Exit mobile version