Wednesday, October 29, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Priyanka Gandhi : ‘एक ही व्यक्ति को दिए जा रहे सारे संसाधन…’, सदन में विपक्ष के खिलाफ जमकर बरसी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, "यह सिर्फ एक दस्तावेज़ नहीं है। इस संविधान के निर्माण में कई नेताओं ने वर्षों तक मेहनत की। इस संविधान ने हर नागरिक को यह अधिकार दिया है कि वह सरकार बना सकता है और उसे बदल भी सकता है।"

Gulshan by Gulshan
December 13, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Priyanka Gandhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Priyanka Gandhi : लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारे देश की एक प्राचीन धार्मिक परंपरा रही है, जो संवाद और चर्चा पर आधारित रही है। यह परंपरा वेदों, उपनिषदों और दर्शन ग्रंथों में देखने को मिलती है। इसके साथ ही इस्लाम, जैन और सिख धर्मों में भी बहस और चर्चा की संस्कृति रही है। इसी परंपरा से हमारे स्वतंत्रता संग्राम का जन्म हुआ। यह एक अद्वितीय लड़ाई थी, जो सत्य और अहिंसा पर आधारित थी।

हमारी आजादी की लड़ाई लोकतांत्रिक थी, जिसमें हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया और स्वतंत्रता प्राप्त की। उसी स्वतंत्रता संग्राम से एक आवाज उठी, और वही आवाज हमारे देश का संविधान है।” इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा, “यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है। इस संविधान के निर्माण में कई नेताओं ने वर्षों तक कठिन परिश्रम किया।

RELATED POSTS

Priyanka Gandhi

“वे भारतीय थे” बनाम “वे हिंदू थे” – संसद में धर्म पर टकराव, प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद आमने-सामने

July 29, 2025
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi का तीखा हमला: पहलगाम हमले पर सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल, भावनात्मक भाषण से सदन में छाया सन्नाटा

July 29, 2025

‘संविधान एक सुरक्षा कवच’ – प्रियंका 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमारा संविधान नागरिकों की सुरक्षा का सबसे बड़ा अभिलेख है। यह संविधान न केवल न्याय, एकता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सुरक्षा का मजबूत कवच भी है। यह बहुत दुख की बात है कि पिछले दस वर्षों में सत्ता पक्ष ने इस कवच को तोड़ने की पूरी कोशिश की है। संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का जो वादा किया गया था, वही हमारी सुरक्षा का आधार है, और अब इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। लेटरल एंट्री और निजीकरण के नाम पर यह सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है।”

‘यह देश जागेगा, संघर्ष करेगा, और न्याय की मांग करेगा…’

प्रियंका गांधी ने कहा, “यह देश भय से नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष से बना है। इसे बनाने वाले किसान, जवान, मजदूर और गरीब जनता हैं, और संविधान इन्हें शक्ति और साहस प्रदान करता है। देश के लाखों लोग जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें संविधान ने संजीवनी दी है।”

उन्होंने वायनाड की आपदा का उदाहरण देते हुए बताया कि 17 साल के एक लड़के ने अपनी मां को बाढ़ से बचाने की कोशिश की, जो साहस उस लड़के ने दिखाया, वही साहस उन महिलाओं का भी है, जो परेशानियों के बावजूद संघर्ष कर रही हैं। यही साहस उन बच्चों का भी है, जो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। यह संविधान ही है, जो उन्हें ताकत देता है।

यह भी पढ़ें : संध्या थिएटर केस में एक्टर अल्लू अर्जुन पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रियंका ने यह भी कहा, “भय की भी एक सीमा होती है। जब किसी को इतना दबाया जाता है कि वह सोचता है कि अब खोने को कुछ नहीं, तो उस व्यक्ति में ऐसी ताकत आती है जिसे कोई भी कायर नहीं जीत सकता। इस देश में न्याय की मांग उठेगी, यह देश जागेगा और लड़ाई लड़ेगा… सत्य की विजय होगी।”

Tags: Priyanka Gandhi
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Priyanka Gandhi

“वे भारतीय थे” बनाम “वे हिंदू थे” – संसद में धर्म पर टकराव, प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद आमने-सामने

by Mayank Yadav
July 29, 2025

Priyanka Gandhi Speech Hindu vs Bhartiya: संसद के मॉनसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा राजनीतिक संग्राम देखने...

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi का तीखा हमला: पहलगाम हमले पर सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल, भावनात्मक भाषण से सदन में छाया सन्नाटा

by Mayank Yadav
July 29, 2025

Priyanka Gandhi Lok Sabha debate: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रही गरम बहस के...

अखिलेश यादव ने बेटे अर्जुन के संग त्रिवेणी में लगाई डुबकी, जानिए किस तारीख को महाकुंभ आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

अखिलेश यादव ने बेटे अर्जुन के संग त्रिवेणी में लगाई डुबकी, जानिए किस तारीख को महाकुंभ आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

by Vinod
January 26, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Akhilesh Yadav reached Mahakumbh and took a dip in Sangam समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

कौन हैं बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी, जिन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी के गाल की तरफ बनवा दूंगा कालका जी की सड़कें’

कौन हैं बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी, जिन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी के गाल की तरफ बनवा दूंगा कालका जी की सड़कें’

by Vinod
January 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लालू यादव झूठ बोलते थे कि वे बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की...

CWC Meet: मिली ‘संजीवनी’ तो मुस्कराया ‘पंजा’, अब कांग्रेस लेकर आई ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’

CWC Meet: मिली ‘संजीवनी’ तो मुस्कराया ‘पंजा’, अब कांग्रेस लेकर आई ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’

by Vinod
December 26, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Congress CWC meeting in Belagavi कर्नाटक के बेलगावी स्थित कांग्रेस दफ्तर में सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक...

Next Post
Mardaani 3

Mardaani 3: फिर लौट रही हैं रानी मुखर्जी, मर्दानी 3 को लेकर किया बड़ा खुलासा, जाने कब होगी रिलीज  

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025:महाकुंभ में श्रद्धालु चख सकेंगे विभिन्न प्रदेशों का स्वाद,जाने कितने एरिया में बनेगा फ़ूड कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version