Punjab: आज दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, जानिए कौन है दुल्हन गुरप्रीत कौर !

Punjab: पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आज यानी गुरूवार 7 जुलाई को एक बार फिर से शादी करने जा रहे है. भगवंत मान अपनी होने वाली दुल्हनियां गुरप्रीत कौर के साथ आज चंडीगढ़ में एक छोटे से समारोह में शादी रचाएंगे, जिसमे अरविंद केजरीवाल अपने परिवार साथ शादी में शामिल होंगे और इसके साथ ही 20 से 25 लोगों का समारोह में शामिल होना बताया जा रहा है और यह पूरा कार्यक्रम चंडीगढ़ के CM हाउस में होगा.

आपको बता दे की 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इन्द्रप्रीत से तलाक हो चुका है. जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई थी. पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह CM मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं है। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।

Exit mobile version