Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

Punjab cabinet oath: पंजाब मंत्रिमंडल का हुआ गठन, इन 10 विधायाकों को मिली जगह

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 19, 2022
in देश, पंजाब, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Punjab’s Bhagwant Mann Cabinet Expansion Ceremony: पंजाब में आज भगवंत मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है. मान कैबिनेट में कुल 10 मंत्री शामिल हुए हैं. चंडीगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की. बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर दो बजे होगी, जिसमें सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

दूसरी बार विधायक बने सिर्फ दो ही नेताओं को मिली जगह

RELATED POSTS

No Content Available

आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार विधायक बने सिर्फ दो ही नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है. चीमा और मीत हेयर दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए हैं, जबकि बाकी आठ विधायक पहली बार चुने गए हैं. मनोनीत मंत्रियों में से पांच मालवा से, चार माझा से और एक दोआबा से है. साथ ही मनोनीत मंत्रियों में से दो डॉक्टर हैं. मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों की अभी घोषणा नहीं की गई है।

किन-किन नेताओं को मिली कैबिनेट में एंट्री?

  1. हरपाल चीमा (दिरबा)
  2. डॉ बलजीत कौर (मलौत)
  3. हरभजन सिंह ईटीओ (जंडियाला)
  4. डॉ विजय सिंगला (मनसा)
  5. लाल चंद कटारुचक (भोआ)
  6. गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला)
  7. कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला)
  8. लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी)
  9. ब्रह्म शंकर (होशियारपुर)
  10. और हरजोत सिंह बैंस (आनंदपुर साहिब)

कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद

कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं. पंजाब के राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और बीजेपी, पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं।

Tags: List of ministers of Punjab 2022Punjab cabinet Ministers List 2022Punjab में 10 मंत्रियों ने ली शपथWho is the Minister of Punjab
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

CRPF Raising Day: CRPF के 83वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमित शाह

दिल्ली के नारायणा इलाके में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version