UP Politics: “देश में कुछ और, विदेश में कुछ और..” आरक्षण पर मायावती का राहुल गांधी और कांग्रेस पर प्रहार”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस (UP Politics) को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे 50% से अधिक बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन विदेश जाकर आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं।

UP Politics

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस (UP Politics) को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे 50% से अधिक बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन विदेश जाकर आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं।

मायावती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश और विदेश में अलग-अलग (UP Politics) बातें करते हैं। उन्होंने कांग्रेस की आरक्षण नीति को स्पष्ट न होकर, दोगली और धोखा देने वाली बताया।

मायावती ने एक्स पर क्या लिखा?

मायावती ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी की SC/ST/OBC आरक्षण नीति को दोगली और छलपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में वोट हासिल करने के लिए राहुल गांधी आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे 50% से अधिक बढ़ाने की बात करते हैं, जबकि विदेश में जाकर आरक्षण को समाप्त करने की बात करते हैं। मायावती ने लोगों से कांग्रेस के इस दोहरे मापदंड से सतर्क रहने की अपील की।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

मायावती ने कहा कि यह तथ्य भी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने OBC आरक्षण से संबंधित मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की थी। साथ ही, बीएसपी के संघर्ष के बाद SC/ST के लिए पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन विधेयक को भी कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया, जो अभी तक लंबित है।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस मामले में अदालत में सही से पैरवी भी नहीं की। इसलिए कांग्रेस और अन्य आरक्षण विरोधी पार्टियों से लोग सतर्क रहें। इसके साथ ही, जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने जातीय जनगणना नहीं कराई, और अब सत्ता से बाहर होने पर इस मुद्दे पर आवाज उठा रही है। अगर यह ढोंग नहीं है, तो और क्या है?

Exit mobile version