Rajasthan: राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra में शामिल हुए RBI के पूर्व गवर्नर, क्या है आगे की फ्यूचर स्ट्रेटेजी

Congress Bharat Jodo Yatra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए. राहुल गांधी की यह यात्रा आज सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई. यात्रा में आगे सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और प्रतापसिंह खाचरियावास के साथ-साथ यात्रा में कांग्रेस के कई अन्य लीडर भी शामिल हुए.

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है. यह 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा. इसी क्रम में अगले पांच दिन 19 दिसंबर तक यात्रा दौसा जिले में ही रहेगी. राहुल गांधी की यात्रा के करीब 100 दिन पूरे हो जाएगे.

राहुल गांधी 21 दिसंबर को हरियाणा में करेंगे एंट्री

राहुल गांधी ने राजस्थान में आधी से ज्यादा यात्रा तय कर ली है. भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस शुक्रवार को जयपुर में गायिका सुनिधि चौहान की लाइव प्रस्तुति के साथ एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन करेगी. गांधी का मार्च 21 दिसंबर को हरियाणा में एंट्री करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से होते हुए राजस्थान में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करने का प्लान है.

RBI के पूर्व गवर्नर भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. रघुराम राजन आज के सफर में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं. राहुल गांधी की राजन से लंबी चर्चा हुई है. चाय के ब्रेक तक दोनों लगातार चर्चा कर रहे थे. भारत जोड़ो यात्रा में लगातार विभिन्न क्षेत्रों से लोग जुड़ रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को दौसा में ही राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे मिले. शहर के आगरा रोड और लालसोट ओवरब्रिज पर लिखे इन नारों को तत्काल हटा दिया गया.

इसे भी पढ़ें – Madhya Pradesh: कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra की MP में एंट्री, प्रियंका गांधी को देखकर राहुल का आया ये रिएक्शन

Exit mobile version