Site icon News1India

बीकानेर रेंज में अचानक बम फटने से 2 सैनिरों की हुई मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

Rajasthan News

Rajasthan News : राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां तोप के अभ्यास के दौरान एक बम फट गया, जिससे 2 जवानों की जान चली गई और एक जवान घायल हो गया। यह घटना महाजन फील्ड रेंज के नॉर्थ कैंप के चार्ली सेंटर पर हुई। घायल जवान को सूरतगढ़ के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में स्थित सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां युद्धाभ्यास के दौरान किसी तकनीकी खामी के कारण अचानक बम फट गया, जिससे दो सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में हुई थी। गंभीर रूप से घायल जवान को सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सैन्य अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ लूणकरणसर नरेंद्र पूनिया और महाजन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया गया। घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। यह महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले भी एक दुर्घटना में एक जवान की मौत हो चुकी है, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपकरणों की जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Exit mobile version