Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अदिति सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक को बांधी राखी, भैया ने बहन को विधानसभा में दिया अनमोल गिफ्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन राजनीति से अलग एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह को राखी बांधी, और प्रतीक भूषण ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Vinod by Vinod
August 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। यूपी में लगभग-लगभग चुनाव का शंखनाद हो चुका है। राहुल और अखिलेश की जोड़ी भी सूबे पर कब्जे को लेकर मैदान पर उतर चुकी है। बीजेपी भी फुल एक्शन में है और दो लड़कों की जोड़ी को बेअसर करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। बीजेपी के नेता भी अब रार को छोड़ कमल खिलाने को लेकर एक हो रहे हैं। रूठे बृजभूषण शरण सिंह भी मान गए हैं। अखिलेश यादव से दो-दो हाथ करने का ऐलान कर पूर्वांचल में नई सपा को घेरने का चक्रव्यूह तैयार करने में जुटे हैं। पूर्व सांसद के दोनों बेटे भी बीजेपी की बनाई पिच पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी है। जिसका नजारा यूपी विधानसभा में देखने को मिला। जब रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा से विधायक प्रतीक भूषण सिंह को राखी बांधी।

यूपी विधानसभा के मानसूत्र का आगाज सोमवार को हो गया। विपक्षी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से पलटवार हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधानसभा से एक तस्वीर सामने आई, जाो सबको भाई। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक को बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। इस दौरान प्रतीक ने पैर छूटकर अदिति का आशीर्वाद लिया। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रतीक मेरे भाई हैं। आज से नहीं कई सालों से उन्हें राखी बांध रही हूं। मेरी छोटी बहन भी बांधती हैं। बीच में वीकेंड था, हम लोग अपने-अपने क्षेत्र में थे इसलिए आज मैंने राखी बांधी। पहली बार मुझे विधानसभा में राखी बांधने का मौका मिला।

RELATED POSTS

Pallavi Patel UP Assembly statement on development and social justice

Pallavi Patel के कौन से विवादित बयान से माहौल गर्माया, सदन में मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

August 16, 2025
कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

August 14, 2025

प्रतीक भूषण ने कहा कि मैं तो हर साल अदिति जी से राखी बंधवाता हूं। इस बार वीकेंड पर त्यौहार पड़ा था। मेरे यहां बाढ़ आई हुई थी। इसलिए हम लोगों ने प्लान किया था कि हम सदन में राखी बंधवाएंगे। आज ये अवसर मिला, मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। अदिति सिंह ने बताया कि प्रतीक और मेरे परिवार के बीच पुराने रिश्ते हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हमें अपनी छोटी बेटी की तरह मानते हैं। बता दें, अदिति सिंह और प्रतीक भूषण सिंह दोनों ही प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से आते हैं। अदिति सिंह पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैंए जिन्होंने रायबरेली की राजनीति में दशकों तक प्रभाव बनाए रखा। वहींए प्रतीक भूषण सिंहए गोंडा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृज भूषण शरण सिंह के पुत्र हैं, जिनका क्षेत्रीय राजनीति में गहरा प्रभाव है।

दोनों परिवारों के राजनीतिक मार्ग अलग-अलग रहे हैं, लेकिन विधानसभा में इस भाई-बहन के रिश्ते ने साबित किया कि व्यक्तिगत संबंध राजनीति की सीमाओं से परे होते हैं। मानसून सत्र का पहला दिन आमतौर पर सवाल-जवाब विरोध और नोकझोंक से भरा होता है, लेकिन इस बार अदिति और प्रतीक के बीच हुए इस भावनात्मक पल ने सदन का वातावरण कुछ देर के लिए सौहार्दपूर्ण बना दिया। यह दृश्य मानो संदेश दे रहा था कि मतभेदों के बीच भी रिश्तों का सम्मान बरकरार रह सकता है। सत्र में मौजूद कई विधायकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने इसे एक ‘पॉजिटिव न्यूज मोमेंट’् बताया। राजनीतिक गलियारों में चल रहे तनाव और आरोप.प्रत्यारोप के बीच यह घटना मानवीय रिश्तों की गरिमा का प्रतीक बनी। सोशल मीडिया पर भी इस खबर ने तेजी से जगह बनाई और लोगों ने इसे राखी का सबसे खूबसूरत दृश्य बताया।

अब हम आपको अतिदि सिंह और प्रतीक सिंह के बारे में बताते हैं। अदिति सिंह पूर्व कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थीं। 2022 का चुनाव वह बीजेपी के सिंबल पर लड़ी और विधायक चुनी गई। 15 नवंबर 1987 को जन्मीं अदिति सिंह विदेश में पढ़ी-लिखी हैं। अदिति ने मास्टर्स की पढ़ाई अमेरिका के ड्यूकन यूनिवर्सिटी से की। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से अदिति सिंह का राजनीतिक करियर शुरू हुआ। बीजेपी लहर के बावजूद वह रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत गईं। उन्होंने अपने पिता अखिलेश सिंह की जगह ली, जो 5 बार से रायबरेली सदर के विधायक थे। अदिति सिंह ने पंजाब में कांग्रेस के विधायक अंगद सैनी से साल 2019 में शादी की है। दोनों की सगाई दिसंबर 2018 में हुई थी।

 

Tags: Aditi tied Radhi to Prateek SinghBJP MLA Aditi SinghBrijbhushan Sharan Singh's sonup assembly
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Pallavi Patel UP Assembly statement on development and social justice

Pallavi Patel के कौन से विवादित बयान से माहौल गर्माया, सदन में मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by SYED BUSHRA
August 16, 2025

Pallavi Patel UP Assembly statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने एक बार फिर विवादित...

कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

by Vinod
August 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम...

UP Assembly

UP Assembly में बीजेपी के दो विधायकों की हाथापाई: ‘विकसित भारत, विकसित यूपी’ चर्चा बनी रणभूमि

by Mayank Yadav
August 14, 2025

UP Assembly BJP MLA dispute: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार की सुबह माहौल उस समय गर्मा गया...

UP Assembly

सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष: यूपी विधानसभा में अखिलेश का बीजेपी पर तंज

by Mayank Yadav
August 14, 2025

UP Assembly 24-hour discussion: उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर लगातार 24 घंटे की...

UP Assembly

UP Assembly LIVE: यूपी विधानसभा में 24 घंटे की रिकॉर्ड चर्चा, योगी आदित्यनाथ करेंगे शुरुआत

by Mayank Yadav
August 13, 2025

UP Assembly 24 hours discussion: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार से एक ऐतिहासिक 24 घंटे...

Next Post
Badaun

Badaun में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार से भीषण हादसा

Hathras

Hathras में बीजेपी MLC के बेटे की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गाड़ी हटाने से किया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version