Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पुतिन के पास भी है ’कटप्पा’, जानिए योद्धा ने कैसे 65 हजार यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कुर्स्क पर किया कब्जा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भरोसेमंद कमांडर रमजान कादिरोव को जंग के मैदान में उतार दिया है।, रजमान के सैनिकों ने कुर्स्क पर कब्जा कर लिया है।

Vinod by Vinod
March 22, 2025
in Latest News, TOP NEWS, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच फिलहाल भीषण जंग जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को रोकने के लिए प्रयासरात हैं। इनसब के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भरोसेमंद कमांडर रमजान कादिरोव को जंग के मैदान में उतार दिया है। पुतिन के ‘कटप्पा’ ने अपने लड़कों से वह काम करके दिखाया है, जो असंभव था। रमजान के जवानों ने 65 हजार यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कुर्स्क पर एकबार फिर से कब्जा कर लिया है।

कुर्स्क पर यूक्रेन ने किया था कब्जा

दरअसल, कई माह पहले यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क शहर पर कब्जा कर लिया था। रूस ने कुर्स्क पर दोबारा कब्जे के लिए अपने दो लाख सैनिकों को जंग के मैदान में उतारा था पर कामयाबी नहीं मिल रही है। ऐसे में व्लादिमीर पुतिन ने अपने खास कमांडर रमजान कादिरोव को कुर्स्क फतह की जिम्मेदारी सौंपी। रमजान कादिरोव ने कुर्स्क पर कब्जे का प्लान बनाया। रमजान ने अपने एक मेजर को इस मिशन की जिम्मेदारी दी। कुर्स्क के सभी रास्तों पर यूक्रेनी सेना के जवान तैनात थे। यूक्रेनी सेना के फिदायिन दस्ते भी जंगलों में छिपे थे।

RELATED POSTS

लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन फिर यूक्रेन ने ऐसे रूस को किया धुआं-धुआं, ‘पर्ल हार्बर टू’ अटैक से मंडराया एटमी युद्ध का खतरा

लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन फिर यूक्रेन ने ऐसे रूस को किया धुआं-धुआं, ‘पर्ल हार्बर टू’ अटैक से मंडराया एटमी युद्ध का खतरा

June 2, 2025
जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

December 31, 2024

फिर रमजान ने ऐसे जीता कुर्स्क

ऐसे में रमजान के लिए ये ऑपरेशन सुसाइड की तरह था। तभी रमजान ने अपने मेजर के साथ बैठक की। इस दौरान रूस से कुर्स्क तक एक 15 किमी लंबी सुरंग के बारे में जानकारी रमजान को हुई। फिर क्या था रजमान ने तय किया कि उसके कमांडो की टुकड़ी इसी सुरंग के अंदर से कुर्स्क पर दाखिल होगी। रमजान के कमांडो सुरंग पर दाखिल होते हैं। 10 दिन तक सुरंग के अंदर चलते हैं। फिर कुर्स्क में दाखिल होते हैं और जबरदस्त ऑपरेशन के जरिए करीब 65 हजार युक्रेनी सैनिकों की हत्या कर देते हैं। इसके बाद कुर्स्क के 86 फीसदी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं।

पुतिन ने कुर्स्क का किया दौरा

रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि रूसी सेना ने कुर्स्क पर दोबारा कब्जा कर लिया है। जंग के दौरान 65 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र का दौरा भी किया। रूसी राज्य टेलीविजन द्वारा प्रसारित वीडियो में सैन्य वर्दी पहने हुए, रूसी राष्ट्रपति ने फ्रंटलाइन सैनिकों से कहा कि मॉस्को का लक्ष्य कुर्स्क को जल्द से जल्द “पूरी तरह से मुक्त करना है। यह पिछले साल यूक्रेन के अप्रत्याशित आक्रमण के बाद से पश्चिमी क्षेत्र की पुतिन की पहली यात्रा थी। पुतिन की सावधानीपूर्वक तैयार की गई यात्रा का उद्देश्य सैनिकों का मनोबल बढ़ाना है।

कौन हैं रमजान कादिरोव

रमजान कादिरोव का जन्म पांच अक्टूबर 1976 में हुआ था। उनसे पहले उनके पिता अखमद कादिरोव चेचन्या के प्रमुख थे, लेकिन 2004 में उनकी हत्या कर दी गई। चेचन्या रूस की दक्षिणी सीमा पर स्थित है। सोवियत संघ के टूटने के बाद चेचन्य स्वतंत्र हो गया था। चेचन्या में 1990 और 2000 के दशक में दो युद्ध हुए, जिसके बाद रूस ने चेचन्या पर कब्जा कर लिया। रूस में पुतिन की सत्ता के दौरान ही उन्होंने 2007 में कादिरोव को चेचन्या का प्रमुख बना दिया था। वह सत्ता में 15 साल से अधिक समय से काबिज हैं।

चेचन्या सेना के कमांडर हैं कादिरोव

कादिरोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और भरोसेमंद लोगों में से एक हैं। कादिरोव रशियन रिपब्लिक ऑफ चेचन्या के प्रमुख हैं और चेचन्या सेना के कमांडर हैं। वह यूक्रेन पर रूस के हमले का लगातार समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन को यह तक धमकी दे डाली थी कि वे आत्मसमर्पण कर दें वरना दुनिया के नक्शे से उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। जानकार बताते हैं कि पुतिन सबसे ज्यादा विश्वास रमजान पर करते हैं। जब भी संकट में पुतिन होते हैं तब रमजान ‘कटप्पा’ बनकर उनकी सहायता करता था।

Tags: Ramzan Kadyrovrussiarussia ukraine warUkraineVladimir Putin
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन फिर यूक्रेन ने ऐसे रूस को किया धुआं-धुआं, ‘पर्ल हार्बर टू’ अटैक से मंडराया एटमी युद्ध का खतरा

लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन फिर यूक्रेन ने ऐसे रूस को किया धुआं-धुआं, ‘पर्ल हार्बर टू’ अटैक से मंडराया एटमी युद्ध का खतरा

by Vinod
June 2, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जिसका डर था, वही हुआ। यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला कर...

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

जानिए किसने दिया युवतियों को जनसंख्या वृद्धि का ऑफर, 4 बच्चे पैदा करो और ले जाओ 32 लाख रुपये

by Vinod
December 31, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पिछले करीब 1040 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जिसके कारण रूस...

Moscow Blast: मॉस्को ब्लास्ट में गई रूस के डिफेंस चीफ की जान,यूक्रेन सिक्योरिटी ने ली ज़िम्मेदारी

Moscow Blast: मॉस्को ब्लास्ट में गई रूस के डिफेंस चीफ की जान,यूक्रेन सिक्योरिटी ने ली ज़िम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
December 17, 2024

Moscow Blast : मॉस्को में हुए विस्फोट से वहाँ डर और दहशत का माहौल है।अगर बात करें वहाँ के निवासियों...

Russia पर अमेरिका की ATACMS मिसाइल से हमला, Vladimir Putin  के ‘बदलापुर’ से मंडराया एटमी वार का खतरा

Russia पर अमेरिका की ATACMS मिसाइल से हमला, Vladimir Putin  के ‘बदलापुर’ से मंडराया एटमी वार का खतरा

by Digital Desk
November 19, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडेन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में बड़ा फैसला करते हुए...

Russia-Ukraine Conflict: युद्ध से अब थक चुके हैं Vladimir Putin! भारत से शांति वार्ता कराना चाहते…

Russia-Ukraine Conflict: युद्ध से अब थक चुके हैं Vladimir Putin! भारत से शांति वार्ता कराना चाहते…

by Neel Mani
September 5, 2024

नई दिल्ली: यूक्रेन (Russia-Ukraine Conflict) के साथ युद्ध के बाद, कई देशों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बैन...

Next Post
Pravesh Verma strict action on PWD officials

Delhi : 'काम नहीं करोगे तो कार्रवाई तय' लापरवाही पर सख़्त हुए दिल्ली के PWD मंत्री,एक और इंजीनियर पर गिरी गाज

TRIA Regulations

दूरसंचार विभाग ने 3.4 करोड़ मोबाइल कनेक्शन किए डिस्कनेक्ट, 17 लाख वॉट्सऐप अकाउंट ब्लॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version