Ranveer Singh: साली साहिबा से ऐसे है रणवीर के रिश्ते, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मैच बेशक किसी भी टीम का क्यों न हो लेकिन मैच के चलते बहस हम लोगो के घर होती हैं , चाहे वो आम आदमी हो या फिर फ़िल्मी सितारे, इस विषय पर सबके घर के हालात एक जैसे है। ऐसा ही कुछ हाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर का है।

फुटबॉल रणवीर सिंह के निजी जीवन को भी प्रभावित करता है

रणवीर को फुटबॉल गेम काफी पसंद है,और ये गेम रणवीर सिंह के निजी जीवन को भी प्रभावित करता है। इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने किया है। रणवीर ने बताया कि फुटबॉल की वजह से रणवीर की उनकी साली साहिबा यानि दीपिका की बहन से लड़ाई भी हो चुकी है।

फुटबॉल के चलते साली से लड़ाई

चलो तो आपको पूरा किस्सा बताते है। अनीशा यानि दीपिका की बहन एक पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं। जब भी रणवीर और अनीशा मिलते हैं तो अक्सर दोनों आपस में लड़ना शुरू कर देते हैं। वो दोनों अक्सर फुटबॉल टीम को लेकर आपस में बहस करते रहते हैं। रणवीर सिंह आर्सेनल के फैन हैं, तो अनीशा मैनचेस्टर यूनाइटेड का समर्थन करती हैं। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो घर का माहौल गर्म हो जाता है।

Exit mobile version