Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या राव को भारी पड़ी ये गलतियां, पहुंच गईं सलाखों के पीछे

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनकी तीन बड़ी गलतियों ने उन्हें डीआरआई के रडार पर ला दिया, जिसके बाद उन्हें रंगे हाथ पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Ranya Rao
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ranya Rao Gold Smuggling Case: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी ने देशभर में सनसनी फैला दी है। डीआरआई ने उन्हें 14.8 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक जानी-मानी अभिनेत्री इतनी बड़ी गलती कर बैठी? सूत्रों के अनुसार, रान्या ने तीन बड़ी गलतियां कीं, जिसकी वजह से वह एजेंसियों के रडार पर आ गईं।

एक्ट्रेस होने के कारण वह आसानी से पहचान में आ गईं, वहीं उनका बार-बार विदेश यात्रा करना भी शक के घेरे में आ गया। सबसे अहम बात, उनके द्वारा दुबई और भारत के कस्टम डिक्लेरेशन में विसंगतियां पाई गईं। इन सारी बातों ने मिलकर उनके पकड़े जाने का रास्ता बना दिया और आखिरकार बेंगलुरु एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED POSTS

Ranya Rao News: रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… मारपीट और जबरन साइन कराने का दावा

March 15, 2025
Ranya Rao ने किया बड़ा खुलासा, पहली बार की सोने की तस्करी बताया कहां से सीखा था यह तरीका

Ranya Rao ने किया बड़ा खुलासा, पहली बार की सोने की तस्करी बताया कहां से सीखा था यह तरीका

March 13, 2025

कैसे फंसीं Ranya Rao?

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीआरआई की टीम ने जब Ranya Rao को रोका, तो उन्हें उम्मीद थी कि वे आसानी से बच निकलेंगी। सूत्रों के मुताबिक, रान्या एक सीनियर आईपीएस अधिकारी की बेटी हैं, जो फिलहाल डीजीपी रैंक पर कार्यरत हैं। उन्हें भरोसा था कि पिता के प्रभाव के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर कोई नहीं रोकेगा। इससे पहले भी वे कई बार बिना किसी परेशानी के विदेश यात्राएं कर चुकी थीं। लेकिन इस बार डीआरआई के पास उनके खिलाफ पुख्ता खुफिया जानकारी थी, जिसके चलते उन्हें रोक लिया गया।

तीन बड़ी गलतियां जो बनीं गिरफ्तारी की वजह

  1. बार-बार विदेश यात्राएं: डीआरआई और कस्टम विभाग एक खास सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, जो उन यात्रियों की पहचान करता है, जो बार-बार विदेश यात्रा कर रहे होते हैं। जब अधिकारियों ने रान्या की ट्रैवल हिस्ट्री चेक की, तो उन्होंने पाया कि वे लगातार विदेश जा रही थीं, लेकिन किसी भी यात्रा में फिल्म प्रोडक्शन क्रू उनके साथ नहीं था। इससे उनकी यात्राएं संदिग्ध लगने लगीं।
  2. गलत जानकारी: दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम डिक्लेरेशन में जो जानकारी उन्होंने दी, वह अतिथि ऐप पर दी गई जानकारी से मेल नहीं खा रही थी। इससे डीआरआई का शक और बढ़ गया और उन्होंने एयरपोर्ट पर निगरानी तेज कर दी।
  3. सेलिब्रिटी होना: आमतौर पर तस्कर कम ध्यान आकर्षित करने वाले तरीके अपनाते हैं, लेकिन रान्या राव एक पब्लिक फिगर थीं। उनके ग्लैमरस लुक और पहचान के कारण वे जल्दी ही एजेंसियों की नजरों में आ गईं।

गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ?

डीआरआई की टीम ने जब उन्हें रोका, तो उन्होंने ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश की। लेकिन उन्हें रोककर डीएफएमडी से गुजरने को कहा गया और उनका सामान एक्स-रे में चेक किया गया। जांच के दौरान 14.8 किलो सोना बरामद हुआ, जिसे तस्करी के जरिए भारत लाया जा रहा था।

अब इस मामले में आगे की जांच जारी है और Ranya Rao पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि इस केस में और कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं।

यहां पढ़ें: Holi Ke Totke : होली के दिन करें ये अचूक उपाय, पाएं हर समस्या का समाधान
Tags: Ranya Rao
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ranya Rao News: रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… मारपीट और जबरन साइन कराने का दावा

by Mayank Yadav
March 15, 2025

Ranya Rao News: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव, जो हाल ही में सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं,...

Ranya Rao ने किया बड़ा खुलासा, पहली बार की सोने की तस्करी बताया कहां से सीखा था यह तरीका

Ranya Rao ने किया बड़ा खुलासा, पहली बार की सोने की तस्करी बताया कहां से सीखा था यह तरीका

by SYED BUSHRA
March 13, 2025

Ranya Rao Made A Big Revelation : सोना तस्करी के मामले में फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने एक बड़ा...

Next Post
Moradabad News

एक कमरा.. 2 महीना और 4 दरिंदे, 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार और 1 फरार

China's

China's appeal: ड्रैगन का नया दांव! 'ड्रैगन-एलिफेंट एक साथ'... अमेरिका से तकरार, भारत से यारी की कोशिश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version