• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Religious News: भारत के कुछ ऐसे मंदिर जहाँ दर्शन के लिए पहने जाते हैं विशेष वस्त्र

भारत के फेमस मंदिर जैसे गुरुवायुर, महाबलेश्वर, महाकालेश्वर और तिरुपति बालाजी में परंपराओं को निभाने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू है। यहां पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी या सूट पहनना पड़ता है। जींस और शॉर्ट्स जैसे वेस्टर्न कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।

by Sadaf Farooqui
December 30, 2024
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Religious News: भारत में कई ऐतिहासिक और खूबसूरत मंदिर हैं, जो न केवल प्राचीन हैं बल्कि हिंदू धर्म में भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन मंदिरों की भव्यता और आस्था हर दिन अपनी ओर हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां जाने के लिए एक खास ड्रेस कोड लागू है। इन ड्रेस कोड का पालन सख्ती से करवाया जाता है चलिए जानते हैं ऐसे ही मंदिरों के बारे में।

गुरुवायुर कृष्ण मंदिर (केरल)

यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और केरल में स्थित है। यहां का ड्रेस कोड काफी सख्त है। पुरुषों को केवल पारंपरिक लुंगी पहनकर दर्शन की अनुमति है। वहीं, महिलाओं को साड़ी या पारंपरिक सूट पहनना होता है। वेस्टर्न कपड़े पहनकर यहां प्रवेश की अनुमति नहीं है।

Related posts

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

August 27, 2025
जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

July 3, 2025

महाबलेश्वर मंदिर (कर्नाटक)

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर कर्नाटक में स्थित है। यहां जींस, पैंट, पायजामा, हैट, कोट, या बरमूडा पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। पुरुषों को धोती पहननी होती है, जबकि महिलाएं साड़ी या सूट में ही प्रवेश कर सकती हैं।

घृष्णेश्वर महादेव मंदिर (महाराष्ट्र)

यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाराष्ट्र के संभाजी नगर के दौलताबाद क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में ड्रेस कोड लागू है। महिलाएं पारंपरिक ड्रेस पहनकर दर्शन करती हैं, जबकि पुरुषों को ऊपर का कपड़ा उतारना अनिवार्य है। यहां बेल्ट, पर्स या अन्य सामान लेकर जाना भी मना है।

महाकालेश्वर मंदिर (मध्य प्रदेश)

उज्जैन में स्थित यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां भी ड्रेस कोड का पालन करना होता है। पुरुषों को धोती-कुर्ता पहनना पड़ता है, और महिलाओं को साड़ी पहनकर ही प्रवेश की अनुमति मिलती है।

तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश)

यह मंदिर आंध्र प्रदेश में स्थित है और भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। यहां शॉर्ट्स या टी-शर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को पारंपरिक कपड़े, जैसे धोती, साड़ी, या सूट पहनना पड़ता है।

भारत के इन मंदिरों में ड्रेस कोड आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसका पालन करना हर भक्त की जिम्मेदारी है। जब भी आप इनमें से किसी मंदिर में जाएं, इन नियमों का ध्यान रखें ताकि आपकी यात्रा सुखद और सफल हो।

Tags: cultural traditionsIndian templestemple dress code
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Maharashtra News: BTS से मिलने का छाया ऐसा जुनून के, बच्चियों ने रची झूठी कहानी,जानिये फिर क्या हुआ अंजाम

Next Post

Bollywood legends:सुपरस्टारडम का जुनून: राजेश खन्ना ने बिना पढ़े की स्क्रिप्ट साइन, फिर लिखा इतिहास

Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

by SYED BUSHRA
August 27, 2025
0

Famous Temples of India: भारत की संस्कृति और धार्मिक धरोहरें पूरी दुनिया में खास पहचान रखती हैं। यहां कई ऐसे...

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

by SYED BUSHRA
July 3, 2025
0

The Mysterious Steps of Jagannath Temple:पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर अपने आप में चमत्कारी और रहस्यमयी है। इस...

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। 1992 के बाबरी विध्वंस के दौरान उन्होंने रामलला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। वे 32 सालों तक राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।

Uttar Pradesh : बाबरी मस्जिद विध्वंस में राम लाल को सुरक्षित निकालने वाले आचार्य का SG PGI में हुआ निधन योगी हुए भावुक

by SYED BUSHRA
February 12, 2025
0

Ram Mandir cheif priest Acharya Satyendra Das passes away अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का...

saturday holiday in nepal

Nepal holidays : और देशों से अलग नेपाल ,यहां साप्ताहिक छुट्टी रविवार के बजाय शनिवार को क्यों होती है

by SYED BUSHRA
January 1, 2025
0

Nepal weekly schedule : क्या आप जानते हैं कि नेपाल में रविवार को सरकारी छुट्टी नहीं होती। जबकि दुनिया के...

Next Post
Rajesh khanna

Bollywood legends:सुपरस्टारडम का जुनून: राजेश खन्ना ने बिना पढ़े की स्क्रिप्ट साइन, फिर लिखा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version