Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Ratan Tata’s Journey: नमक से लेकर जहाज तक… रतन टाटा का 365 अरब डॉलर का कारोबार कौन संभालेगा?

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
October 10, 2024
in Breaking, देश
Ratan Tata's Journey
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ratan Tata’s Journey: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। 31 मार्च 2024 तक टाटा ग्रुप (Ratan Tata’s Journey) का कुल मार्केट कैप 365 अरब डॉलर था, लेकिन यह विशाल कारोबार रतन टाटा की मेहनत का परिणाम है।

नमक से लेकर जहाज तक का सफर

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ। उनके पिता नवल टाटा और मां सूनी टाटा 1948 में अलग हो गए, जिसके बाद उनकी दादी ने उनकी परवरिश की। मुंबई और शिमला में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उच्च शिक्षा प्राप्त की और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

RELATED POSTS

Indian icons lost in 2024

साल 2024 में भारत ने खोया कई अनमोल रत्नों को , जिन्होंने दुनिया में दिलाई भारत को नई पहचान

December 19, 2024
Ratan Tata Will : टीटो के लिए रतन टाटा का प्यार.. 10,000 करोड़ की वसीयत में एक खास हिस्सा पेट डॉग के नाम, जानें और कौन-कौन शामिल

Ratan Tata Will : टीटो के लिए रतन टाटा का प्यार.. 10,000 करोड़ की वसीयत में एक खास हिस्सा पेट डॉग के नाम, जानें और कौन-कौन शामिल

October 26, 2024

रतन टाटा अमेरिका में नौकरी करना चाहते थे, लेकिन दादी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें भारत लौटना पड़ा। भारत लौटकर उन्होंने आईबीएम में काम शुरू किया, लेकिन जब टाटा ग्रुप के चेयरमैन जेआरडी टाटा को इस बारे में पता चला, तो वे नाराज हुए। जेआरडी टाटा के कहने पर उन्होंने अपना सीवी टाटा ग्रुप में भेजा और एक सामान्य कर्मचारी के रूप में काम की शुरुआत की।

Ratan Tata Passes away: रतन टाटा की प्रेम कहानी, क्यों नहीं हो सकी थी उनकी शादी?

घर-घर में टाटा का नाम

टाटा ग्रुप में काम करते हुए उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने की बारीकियां सीखी और टाटा स्टील के प्लांट में चूना-पत्थर डालने का काम किया, जो आमतौर पर मजदूर करते थे। 1991 में रतन टाटा ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन का पद संभाला और लगभग 21 वर्षों तक समूह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने न केवल टाटा ग्रुप का प्रभावी नेतृत्व किया, बल्कि भारतीय उद्योग को भी वैश्विक पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने जगुआर लैंड रोवर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को अधिग्रहित किया।

रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को नमक उत्पादन से लेकर विमानन क्षेत्र तक विस्तारित किया। उनकी वजह से आज भारत के हर घर में टाटा का कोई न कोई उत्पाद मौजूद है, जो सभी वर्गों के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

Tags: ratan tataratan tata deathRatan Tata's Journey
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Indian icons lost in 2024

साल 2024 में भारत ने खोया कई अनमोल रत्नों को , जिन्होंने दुनिया में दिलाई भारत को नई पहचान

by SYED BUSHRA
December 19, 2024

Indian icons lost in 2024 : साल 2024 में भारत ने अपनी कई महान हस्तियों को खो दिया। इन लोगों...

Ratan Tata Will : टीटो के लिए रतन टाटा का प्यार.. 10,000 करोड़ की वसीयत में एक खास हिस्सा पेट डॉग के नाम, जानें और कौन-कौन शामिल

Ratan Tata Will : टीटो के लिए रतन टाटा का प्यार.. 10,000 करोड़ की वसीयत में एक खास हिस्सा पेट डॉग के नाम, जानें और कौन-कौन शामिल

by Kirtika Tyagi
October 26, 2024

Ratan Tata : भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की वसीयत को लेकर एक...

Tata Trusts New Chairman

Tata Trusts New Chairman: रतन टाटा के बाद नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

by Akhand Pratap Singh
October 11, 2024

Tata Trusts New Chairman: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट (Tata Trusts) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह निर्णय...

Ratan Tata Net Worth : अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए Ratan Tata, जानकर उड़ जाऐगें आपके भी होश!

Ratan Tata Net Worth : अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए Ratan Tata, जानकर उड़ जाऐगें आपके भी होश!

by Kirtika Tyagi
October 10, 2024

Ratan Tata Net Worth :  रतन टाटा जिनका हाल ही में निधन हो गया, अपने पीछे विशाल संपत्ति छोड़ गए...

Mumbai, Ratan Tata

अचानक थम गया जश्न का सिलसिला, ठहर गए हजारों लोग, Mumbai में कुछ इस तरह दी गई रतन टाटा को श्रद्धांजली

by Gulshan
October 10, 2024

Ratan Tata : ​देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रतन टाटा (Ratan Tata Death News) का निधन हो गया है, जिससे इस...

Next Post
Ratan Tata death

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह, पीएम मोदी ने की नोएल टाटा से बात

Ratan Tata

रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा की हो रही चर्चा, जानें कौन हैं ये उद्योगपति?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version