Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Dharma News: इस पर्वत पर आते हैं 33 करोड़ देवी-देवता, भगवान शंकर और विष्णु जी यहीं पर करते हैं वास

माउंट आबू पर्वत पर आते हैं देववी-देवता, दुनिया का ये इकलौता मंदिर है जहां भगवान विष्णु से पहले इस मंदिर में भगवान शंकर की पूजा होती है।आ

Vinod by Vinod
April 15, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी नगर है। सिरोही जिले के नीलगिरि की पहाडिय़ों की सबसे ऊंची चोटी पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति और वातावरण राजस्थान के अन्य शहरों से बहुत अलग है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, हिंदू धर्म के तैंतीस करोड़ देवी-देवता इस पर्वत पर भ्रमण करते हैं। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर भी यहां आए थें। उसके बाद से माउंट आबू जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र और पूजनीय तीर्थस्थल बना हुआ है। यहीं पर भगवान शंकर और भगवान विष्णु एक साथ वास करते हैं।

सर्प पर टिका है पर्वत

ये पर्वत समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊंचाई पर है। माउंट आबू हिंदू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां के ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। माउंट आबू प्राचीन काल से ही साधु संतों का निवास स्थान रहा है। दुनिया का ये इकलौता मंदिर है जहां भगवान विष्णु से पहले इस मंदिर में भगवान शंकर की पूजा होती है। आबूराज इसलिए कहा जाता है क्योंकि अर्बुद पर्वत अर्बुद सर्प पर टिका हुआ है। नाग का नाम होने की वजह से ही आबूराज कहा जाता है।

RELATED POSTS

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

October 15, 2025
DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

October 10, 2025

स्कंद पुराण में विवरण

अर्बुद पर्वत वह जगह है, जहां 33 करोड़ देवी देवताओं की एक साथ अरावली पर्वत पर अराधना की गई थी। इसका विवरण स्कंद पुराण के अर्बुद खंड में मिलता है। वास्थान जी तीर्थ-यानि-भगवान शंकर और भगवान विष्णु की अराधना का एक तीर्थ। भगवान विष्णु और भगवान शंकर यहां एक साथ वास करते है। यहां भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु तो है लेकिन अराधना सबसे पहले भगवान शिव की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी इस तीर्थ पर आकर कुछ भी मांगता है या मन्नते करता है उसे भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु का संयुक्त आशीर्वाद मिलता है। यही वो जगह है जहां भगवान शंकर की पूजा पहले करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा होती है।

यहीं पर भगवान विष्णु 11 दिनों तक रहे

पौराणिक कथा ये है कि बह््रा,विष्णु और महेश के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय और कई ऋषि मुनियों की तपस्या के बाद 33 करोड़ देवी देवताओं का अरावली पर्वत पर आने का निमंत्रण दिया गया था। 33 करोड़ देवी देवताओं का एक साथ जुटने का प्रमाण पृथ्वी पर सिर्फ एक बार यही मिलता है और वो भी यही अरावली पर्वत पर। 33 करोड़ देवी देवता अरावली पर्वत पर 11 दिन तक रहे। अर्बुद पर्वत पर भगवान शिव के मेहमान बनकर आए भगवान विष्णु। भगवान शंकर प्रसन्न हो गए। रात भर दोनों ने अर्बुदांचल की परिक्रमा की। रातभर भगवान विष्णु भगवान शंकर के मेहमान बने।

पहले भक्त करते हैं भगवान शंकर की पूजा

इस बात से भगवान विष्णु प्रसन्न हो गए और उन्होने घोषणा की कि कृयहां आपकी पूजा मुझसे पहले होगी। सबसे पहले यहां भगवान शंकर की पूजा होगी और उसके बाद मेरी । जानकार बताते हैं कि भगवान शंकर के सेवाभाव से भगवान विष्णु काफी प्रसन्न हो गए थे और उन्होंने ये व्यवस्था कायम की थी कि यहां पर सबसे पहले पूजा भगवान शंकर की होगी। आरती भी भगवान शंकर की पहले होती है और उसके बाद भगवान विष्णु की। सदियों पुरानी ये व्यवस्था आजतक चली आ रही है। आज भी भक्त सबसे पहले भगवान शिव के दर पर जाकर माथा टेकते हैं।

मनचाही सिद्धियां बहुत जल्दी प्राप्त हो जाती

कहते है शिवरात्रि, महाशिवरात्रि और सावन के हर सोमवार के दिन यहां भगवान शंकर और भगवान विष्णु की संयुक्त शक्तियां वास करती है। साधकों को यथोचित फल के साथ उनके दर्शन भी होते है और शक्तियां भी प्राप्त होती है। तभी वास्थानेश्वर जी को सिद्धियों का पीठ कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि साधकों,तपस्वियों को यहां मनचाही सिद्धियां बहुत जल्दी प्राप्त हो जाती है। आबूराज में बड़े बड़े तपस्वियों और संतों ने तपस्या करके कई अनूठी सिद्धियां हासिल की है।

मनोवांछित फल की प्राप्ति

आबूराज के दर्शन की बड़ी महिमा है। ऐसी मान्यता है कि आबूराज की परिक्रमा करने वाले को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं या दर्शनार्थियों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तभी से इस जगह को कामनाओं का वास यानि जहां सभी मनोकामनाएं पूरी होती है ३कहा जाता है। स्कंद पुराण में माउंटआबू को अर्धकाशी कहा गया है। भगवान शंकर ने यहां खुद कहा है कि मैं अचलगढ़ और आबूराज में संयुक्त रुप से विराजता हूं।

Tags: Lord ShankarLord VishnuMount AburajasthanReligion News
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

by Vinod
October 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक प्राईवेट बस पर अचानक...

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

by Vinod
October 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने अकसर भगवान के नाम से कोर्ट में केस रजिस्टर होते हुए सुना और देखा होगा।...

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

by Vinod
October 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों की रंगाई-पोताई का...

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

by Vinod
August 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। केंद्र और राज्य सरकारें जनसंख्या नियतंत्र को लेकर अनेकों मुहिम चला रही हैं। लोगों को जागरूक...

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

by Vinod
August 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत में हर एक मौके और खास तिथि पर अलग तरीके से पूजा-पाठ किया जाता है।...

Next Post
UP News: जानिए कैसे धू-धू कर जलने लगा लखनऊ का लोकबंधु अस्पताल, 1 मरीज की मौत, 250 की बचाई गई जान

UP News: जानिए कैसे धू-धू कर जलने लगा लखनऊ का लोकबंधु अस्पताल, 1 मरीज की मौत, 250 की बचाई गई जान

UP Weather

Weather Update Today : बिजली-बारिश पर लगा ब्रेक, अब प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल! प्रयागराज-झांसी से कानपुर तक अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version