Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
19 September 2022: किन राशियों का दिन सुखमय रहेगा, किन्हें झेलना

19 September 2022: किन राशियों का दिन सुखमय रहेगा, किन्हें झेलना पड़ेगा तनाव, देखिए आज का राशिफल

मेष राशि- इच्छा के अनुसार सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आपके करीबी आपका सहयोग करेंगे। फोकस बढ़ाने के साथ- साथ जोखिम उठाएंगे।

वृष राशि- कामकाजी स्थिति में सकारात्मकता रहेगी इसलिए निसंकोच आगे बढ़ेगे। आर्थिक मामले में लाभ मिलेगा। तेजी से आगे आने की सोचगें। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक रहेगा। कारोबार बेहतर रहेगा जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपनी उपलब्धियां साझा करेंगे।

जिम्मेदारियों को सहजता से पूरा करेंगे

मिथुन राशि- नए कार्य में रूचि रहेगी। जिम्मेदारियों को सहजता से पूरा करेंगे साथ ही धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी बनी रहेगी। व्यापारिक लाभ मिलेगा। वहीं मैत्री संबंध मधुार होंगे जिसके चलते संबंधों का लाभ उठाएंगे। रिश्तों में निकटता आने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा साथ ही निवेश के मामलों में भी रूचि बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सजगता बनाए रखना जरूरी है। किसी भी मामले में जल्दबाजी और पहल से बचेंगे। कार्यगति भी प्रभावित रहनि की संभावना है।

महत्वपूर्ण लोगों से भेट होगी।

सिंह राशि- रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी साथ ही करियर कारोबार में स्पर्धा बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से भेट होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य व्यापार और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सब का सहयोग रहेगा। लाभ में बढ़ेगा। सकारात्मक सोच रखेगी।

कन्या राशि- पेशेवर लक्ष्य स्पष्ट रहेंगे साथ ही बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होंगे। आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। सभी का समर्थन रहेगा बड़ी सोच रखें।

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

तुला राशि- आपको महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है, साथ ही कामताज के सिलसिले में लबीं यात्रा संभव है। वहीं भाई-बहन से तनाव की स्थिति आ सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में तेजी आने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुभ सूचना मिलेगी।

वृश्चिक राशि– आवश्यक निर्णय लेने में देरी ना करें। समय प्रबंधन बनाए रखना आवश्यक है। निजी मामलों में सहजता रखें। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता

धनु राशि- रचनात्मक कार्य में सफलता हांसिल होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। लंबित मामले में तेजी आएगी साथ ही शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि- आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुखद समाचार मिलेगा। नौकरीपेशे में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। व्यवसाय प्रभावशाली रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आवश्यक कार्यों को गति मिलेगी।

Exit mobile version