Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
24 सितंबर 2022 राशिफल- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

24 सितंबर 2022 राशिफल- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, वृश्चिक वालों को रहना होगा सावधान

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं से निजात के लिए सीनियर से बातचीत करने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार से आप परेशान होंगे। लेकिन फिर भी आपको उनकी बात को सुननी होगी।

वृष- आज आपको कार्यक्षेत्र या नौकरी में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापार के के मामले में किसी पर भरोसा ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता  है। आज के दिन वाहन की खरीदारी करना उत्तम रहेगा।

बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं

मिथून- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। आर्थिक स्थिति को लेकर गहन सोच विचार करेंगे। आज किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए बातों को नजरअंदाज करें और संयम बनाए रखें।

कर्क- आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है तो उसमें सुधार हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों के साथ की जरूरत होगी।

निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा

सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो तो व्यवहार को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। और कामकाज के सिलसिले में किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है। अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे जिनसे बचना होगा। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला में अपने किसी मित्र से मदद लेनी होगी। आज आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। जिसको बहुत ही सावधानी से पूरा करना होगा।

खानपान पर नियंत्रण रखें

तुला- आज का दिन सामान्य रहेगा है। व्यापार कर रहे लोगों को कामकाज के सिलसिले में बहार जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। रूका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही से बचना होगा। यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले तो अवश्य लें।

वृश्चिक– आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में समस्याएं लेकर आएगा। अपने मन में चल रहे तनाव के कारण निर्णय लेने में परेशानी होगी। आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या में आज सुधार हो सकता हैं।

Exit mobile version