Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
26 September 2022: इन राशि वालों पर बरेसगी मां दुर्गा की कृपा, अन्य को

26 September 2022: इन राशि वालों पर बरेसगी मां दुर्गा की कृपा, अन्य को हो सकती है ये समस्या, पढ़े आज का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। विदेश यात्रा के लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर को चमकाने के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर मिलेगा। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलने की संभावना है। परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों को मानेंगे।

वृष-आज का दिन आपके लिए परिवार में चल रही कलह से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग आज यदि कड़ी मेहनत करेंगे तो अपने व्यापार में आ रही समस्याओं में सुधार पा सकेंगे। धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। सुल्तान सामाजिक क्षेत्रों में रुचि दिखाएंगी। जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

स्वास्थ्य का ध्यान रखेें

मिथुन- आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को अपने अंदर ही रखना होगा। कारोबार कर रहे लोग उसमें कुछ अन्य लोगों को भी शामिल करेंगे। आप यदि सामाजिक व धार्मिक यात्रा पर जाएंगे तो इसका आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क- आज आपका रुका हुए काम के पूरा होगा। आज किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। कठिन परिस्थिति का भी डटकर सामना करना होगा। धन का लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।

सिंह- आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी वह समस्या समाप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको धनलाभ मिलेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। आपको चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा

कन्या- आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। मन में सकारात्मक विचारों रखें उससे आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके मित्र भी बन सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग बिना मांगे सलाह देने से बचे। नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी होगी। यात्रा पर जाने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सुनहरा अवसर मिलेगा। जो विद्यार्थी खेलकूद या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं उन्हें भी अच्छा मुकाम मिला सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके मन में सोचे हुए काम अचानक से पूरे हो सकते हैं जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। आज आप वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक पूरे हो क्योंकि उनके पूरे होने की पूरी संभावना अधिक है। विदेशों की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर भी मिल सकता है।

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा

धनु- आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप मानसिक तनाव के कारण कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें नहीं तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सबसे पहले जरूरी कामों को निपटाएंगे। जिसमें कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रिय वस्तु खोई हुई है तो उसकी प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ- विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएं। व्यापार कर रहे लोग पने मन में चल रहे विचारों का जिक्र किसी से ना करें। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उसमें सफलता हासिल करेंगे।

मीन- आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार कर रहे लोग अपना निवेश किसी परिजन से पूछताछ करके करें।

Exit mobile version