Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
29 सितंबर 2022 राशिफल: चुनौतियों से भरा रहेगा मीन राशि वालों का दिन

29 सितंबर 2022 राशिफल: चुनौतियों से भरा रहेगा मीन राशि वालों का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल..

मेषआज का दिन आप कोई विशेष कार्य करेंगे। माता पिता की सहेत की चिंता रहेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। शारीरिक कष्ट में लापरवाही ना बरतें। अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

वृषआज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। परिवार में चल रहा कलह से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जानें की संभावना हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों से खुश रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रुपए पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी। साथ ही विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें नहीं तो बनती हुई बात बिगड़ सकती है।

मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे

कर्क- आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपको किसी दी गई जिम्मेदारी को मन लगाकर पूरा करना होगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें।

सिंह-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ अन्य लोगों से अनुबंध बनेंगे। धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न रहेंगे, पुराने गिले-शिकवे भी दूर करेंगे।

कन्या- आपका दिन आज थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी मित्र के काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा संबंधित समस्याओं के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज काम के सिलसिले में छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो लाभदायक रहेगी।

अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें

तुला- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो फलदायक रहेगा। तनाव के कारण आपका मन इधर-उधर भटकेगा। काम पर ध्यान कम लगा पाएंगे। जररूत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता का परिणाम आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है। बहन भाइयों से किसी लड़ाई झगड़े से बचना होगा। रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

धनु- आज आपको बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। अगर आप अपने से ज्यादा किसी और के काम में ध्यान लगाएंगे तो किसी मुसीबत में आ सकते हैं। कोई डील फाइनल करते समय किसी से भ बातचीत नहीं करनी है, अन्यथा वह आपको किसी समस्या में ला सकते हैं। आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े के कारण आप तनाव में रहेंगे। कोई भी फैसला शांति से लें। अपने किसी साथी काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को समस्याएं का समाधान मिल जाएगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों की कोई मन की इच्छा पूरी नहीं होगी, जिससे वह परेशान रहेंगे। धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा नहीं तो कोई लिया गया फैसला आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी के निवेश का मन बनाएं तो अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।

मीन- आज का दिन आपके लिए आर्थिक परेशानियां लेकर आएगा।  आपने पहले कभी कोई निवेश किया है तो उससे भी नुकसान उठाना पर सकता है। वहीं राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज बहेद सावधान रहना होगा। क्योंकि विरोधियों के गलत आरोप लगाने से छवि खराब होगी। आज आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। किसी से रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कुछ बातें बुरी लग सकती हैं।

Exit mobile version