Site icon News1India

Today horoscope:आज कई राशियों के लिए शुभ दिन,जानिए आज आपके करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में सितारे क्या संकेत दे रहे

7November 2025 daily horoscope prediction

Horoscope 6 November 2025: 6 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके और खुशियां लेकर आएगा। जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि 

आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन पैसों को लेकर तनाव हो सकता है। अचानक आई किसी समस्या पर भाइयों से सलाह लें, लाभ होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृष राशि 

आज तरक्की के योग बन रहे हैं। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। गुस्से में लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है। नौकरी में रुके काम पूरे होंगे और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

दिन थोड़ा तनावभरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को राहत देगी। बिजनेस डील करते समय सतर्क रहें।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

कर्क राशि

परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें।

सिंह राशि

आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। वाहन या नया सामान खरीदने का योग है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को लाल फूल मिलाकर जल अर्पित करें।

कन्या राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। रुके हुए कामों को लेकर चिंता हो सकती है। किसी की धोखाधड़ी से सतर्क रहें। पुराने फैसले पर पछतावा हो सकता है। वरिष्ठों की सलाह मानना लाभदायक होगा।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशि

दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। काम में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। किसी को उधार न दें। धैर्य बनाए रखें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।

धनु राशि

आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए सही समय है। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को खुशी देगी। योजनाओं से फायदा होगा।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प और केसर का दीपक अर्पित करें।

मकर राशि 

दिन सकारात्मक रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। घरेलू तनाव से बचें। परिवार में अनुशासन बनाए रखें और धैर्य से काम लें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: ग्रे
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि 

व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। साझेदारों से मतभेद संभव हैं। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी मिलेगी। भाई-बहनों के बीच के झगड़े खत्म होंगे।
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: भगवान शिव को नीले फूल अर्पित करें।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
उपाय: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Exit mobile version