Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: ग्रहों की चाल से बढ़ सकती है बेचैनी, कौन सी राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

आज ग्रहों की स्थिति मानसिक तनाव, डर और उलझन बढ़ा सकती है। कई राशियों को स्वास्थ्य, रिश्तों और खर्चों में सावधानी रखने की सलाह दी गई है। वहीं कुछ राशियों के व्यापार और कामकाज में स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है।

 Aaj Ka Rashifal 11 May 2026 :ग्रहों की स्थिति आज लोगों के मन पर गहरा असर डाल सकती है। सूर्य और बुध मेष राशि में हैं, जबकि शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं। गुरु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस वजह से लोगों के मन में घबराहट, डर, चिंता और ओवरथिंकिंग जैसी स्थिति बन सकती है। मंगल और शनि का मीन राशि में होना भी मानसिक दबाव बढ़ा सकता है।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि वालों का मन आज पैसों को लेकर परेशान रह सकता है। प्रेम संबंध और बच्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है। कारोबार सामान्य रहेगा। काली चीज का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि वालों के कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन रिश्तों में थोड़ी परेशानी रह सकती है। शनिदेव की पूजा लाभ दे सकती है।

मिथुन, कर्क और सिंह राशि

मिथुन राशि वालों को आज मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा में परेशानी हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि वालों को चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने का डर है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार अच्छा रहेगा। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि वालों को अपनी और जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना होगा। नौकरी में थोड़ा जोखिम महसूस हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान करना लाभ देगा।

कन्या, तुला और वृश्चिक राशि

कन्या राशि वालों का विरोधियों पर दबदबा रहेगा, लेकिन मन में बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। पीली वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद होने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि वालों के घर में तनाव बढ़ सकता है। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है। सीने से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। काली चीज का दान करना शुभ रहेगा।

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

धनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कान, नाक और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि वालों को आज धन हानि से बचने की सलाह दी गई है। निवेश करने से बचें। मुंह से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। मां काली को प्रणाम करना लाभ देगा।

कुंभ राशि वालों को मानसिक तनाव और अज्ञात डर परेशान कर सकता है। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि वालों को सिर दर्द, आंखों की परेशानी और मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक और काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

Diclaimer:यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की सामान्य गणना पर आधारित है। News1 India किसी भी प्रकार की पूर्ण सत्यता या लाभ-हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता।

Exit mobile version