Ahoi Ashtami व्रत 2024 कब है ? क्या है पूजा का महत्व.. यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त

Ahoi Ashtami का व्रत खासतौर पर माताओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में खुशहाली के लिए अहोई माता की पूजा करती हैं।

Ahoi Ashtami 2024 Date :  अहोई अष्टमी का पर्व माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। **अहोई अष्टमी 2024 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और अहोई माता की पूजा करती हैं।

Ahoi अष्टमी 2024 की तिथि और समय

इस वर्ष अहोई अष्टमी 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। माताएं इस दिन कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि पर व्रत रखती हैं। इस बार अष्टमी तिथि का आरंभ 24 अक्टूबर को सुबह 1:18 बजे होगा और इसका समापन 25 अक्टूबर को सुबह 1:58 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा।

इस दिन तारों को अर्घ्य देने का समय शाम 6:06 बजे से शुरू होगा, जबकि सूर्यास्त 5:42 बजे होगा। माताएं तारों को जल अर्पित करने के बाद पूजा करती हैं। गुड़ से बने पुए चढ़ाकर चंद्रमा को भोग लगाया जाता है, फिर उसी पुए से व्रत खोला जाता है और बच्चों को भी यह पुए प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं।

Ahoi अष्टमी का महत्व

अहोई अष्टमी का व्रत खासतौर पर माताओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में खुशहाली के लिए अहोई माता की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान पर आने वाली सभी विपत्तियों का नाश होता है और उनकी सुरक्षा होती है।

इस दिन माताएं अहोई माता की तस्वीर बनाकर या मिट्टी से उनका चित्र बनाकर पूजा करती हैं। इसके साथ ही माताएं चांदी की अहोई बनवाकर उसकी भी पूजा करती हैं। पूजा में विशेष रूप से धागा बांधकर उसे अहोई माता को अर्पित किया जाता है।

Ahoi अष्टमी पूजा विधि

महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लेती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को अहोई माता की पूजा करती हैं। पूजा के लिए दीवार पर अहोई माता का चित्र या कागज पर बनाई गई तस्वीर रखी जाती है। धूप, दीप, चंदन, अक्षत, पुष्प और चांदी की अहोई माता की पूजा की जाती है। अंत में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

ये भी पढ़ें : Karva Chauth पर सोनम का प्यार भरा अंदाज.. मेहंदी में आनंद के नाम ने लूटी महफिलें

Exit mobile version