Monday, November 9, 2026 10:38 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Ambubachi Mela 2025: कब से शुरू होगा,51 शक्तिपीठों में एक कामाख्या मंदिर का विशेष उत्सव

Ambubachi Mela 2025: कब से शुरू होगा,51 शक्तिपीठों में एक कामाख्या मंदिर का विशेष उत्सव

कामाख्या मंदिर का अंबुबाची मेला 22 जून यानी आज से शुरू हो रहा है। यह देवी के रजस्वला होने का प्रतीक है। भक्त इसे शक्ति का पर्व मानते हैं।

by SYED BUSHRA
22/06/2025
Ambubachi Mela 2025 Kamakhya Temple Festival

Ambubachi Mela 2025:असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर को देश के 51 शक्तिपीठों में एक खास स्थान प्राप्त है। यहां हर साल अंबुबाची मेले का आयोजन होता है, जिसे देखने और उसमें भाग लेने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यह मेला 22 जून 2025 से शुरू होकर 26 जून तक चलेगा।

क्या है कामाख्या मंदिर की मान्यता?

पुरानी कथा के अनुसार, माता सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में शिवजी के अपमान से दुखी होकर अपने प्राण त्याग दिए थे। यह देखकर शिवजी बहुत दुखी हुए और माता सती के शरीर को लेकर पूरे ब्रह्मांड में घूमने लगे। इससे चारों ओर हाहाकार मच गया। तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए। जहां-जहां उनके अंग गिरे, वहां शक्तिपीठ बने। माना जाता है कि गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में माता सती की योनि गिरी थी, इसलिए यह स्थान बेहद पवित्र माना जाता है।

अंबुबाची मेला क्या है?

यह मेला देवी कामाख्या के सालाना मासिक धर्म (रजस्वला होने) से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय देवी विश्राम करती हैं, इसलिए मंदिर के मुख्य गर्भगृह के कपाट तीन दिनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान कोई पूजा, दर्शन या धार्मिक क्रिया नहीं होती। चौथे दिन देवी को ‘शुद्धि स्नान’ कराया जाता है और फिर मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

इस मेले का धार्मिक महत्व

अंबुबाची मेला खासकर तांत्रिकों और साधकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु-संत, तांत्रिक और श्रद्धालु इस पावन अवसर पर कामाख्या मंदिर पहुंचते हैं। इस मेले को ‘पूर्व का कुंभ’ भी कहा जाता है।

प्रसाद की खासियत

इस दौरान भक्तों को जो प्रसाद दिया जाता है, वह बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है कि रजस्वला अवधि में देवी के पास सफेद कपड़ा रखा जाता है, जो बाद में लाल रंग में बदल जाता है। इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाता है। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि और आशीर्वाद मिलता है।

अंबुबाची मेला सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह मेला महिलाओं की जैविक प्रक्रिया को सम्मान देने और प्रकृति की शक्तियों को स्वीकारने की परंपरा को भी दर्शाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Iran Israel War Hypersonic Missile Threat

Iran-Israel War : मिसाइलों से धधकता आसमान,खतरे में कई देशों का हवाई क्षेत्र ,जंग जारी,तबाही यकीनी

Sleeping on Stomach Health Effects

Health tips : नींद और हेल्थ का क्या है कोई गहरा रिश्ता, जानिए पेट के बल सोने से क्या होती हैं समस्याएं

Eta

दलित की बारात को रोकने पर एटा में बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

POPULAR POST

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

Ramayana Movie : रणबीर कपूर की रामायण इस देश में भी होगी रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट

November 8, 2026
UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

November 5, 2026
: UP Police Holiday Cancellation

UP Police Holidays : योगी सरकार का बड़ा फैसला! छठ-दीपावली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक

November 3, 2026

LATEST

Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

November 9, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026
Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत! एक की हालत गंभीर

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India