Site icon News1India

बाबा वेंगा की सामने आई 1 और भविष्यवाणी, मुसलमानों का बजेगा डंका और यूरोप में होगा इस्लाम का ‘दबदबा’

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नए साल 2025 के आगाज को अब महज कुछ घंटे ही बचे हैं। जिसको लेकर पूरे दुनिया में जश्न का माहौल है। लोग घूमने के लिए दूसरे देश जा रहे हैं। इनसब के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिनको लेकर खूब चर्चा भी कर रहे हैं। बाबा की ये भविष्वाणियां काफी डरा देने वाली हैं। उन्होंने 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत का दावा किया है। बाबा का मानना है कि इसके शंखनाद का आगाज यूरोप से होगी। यूरोप के कई देशों में मुसलमानों का डंका बजेगा। इस्लाम धर्म का बोलबाला होगा।

यूरोप की आबादी हो जाएगी कम

बुल्गारिया में पैदा हुईं बाबा वेंगा दृष्टिहीन थीं, लेकिन उनकी दूरदृष्टि का हर कोई कायल है। उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि कई सौ सालों के बारे में अपने निधन से पहले बता दिया था। बाबा वेंगा ने दुनियाभर में क्या होगा, इसकी जानकारी विस्तार से दी थी। उन्होंने यूरोप महादेश के बारे में भी बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके अनुमानों की मानें तो अगला साल यानी 2025 यूरोप के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। बाबा वेंगा की मानें तो सल 2025 तक यूरोप की आबादी काफी कम हो जाएगी। बाबा के मुताबिक, यूरोप में पर्यावरण संबंधी समस्याएं और दूसरा जियापॉलिटिकल इश्यूज के चलते जनसंख्या में जबरदस्त गिरावट आएगी।

इस्लाम धर्म का हो जाएगा बोलबाला

बाबा वेंगा यूरोप के लिए एक और भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि साल 2043 तक ईसाई बहुल यूरोप में इस्लाम का बोलबाला हो जाएगा। क्रिश्चियन धर्म को मानने वालों की तादाद कम हो जाएगी। उनकी मानें तो यूरोप में मुसलमानों का वर्चस्व हो जाएगा। इससे कल्चरल वॉर छिड़ने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसके अलावा अपनी भविष्यवाणियों में बाबा वेंगा ने विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं का भी जिक्र किया है। जिसके तहत सोए हुए ज्वालामुखियों में विस्फोट, भारी बाढ़ और अमेरिका के पश्चिमी तटों में शक्तिशाली भूकंप आना शामिल है। जिससे भारी तबाही मचेगी।

कृत्रिम सूर्य बनाने में मिलेगी सफलता

बाबा वेंगा ने यह भी कहा है कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट और कैंसर जैसी गंभीर इलाज में बड़ी सफलताएं मिलेगी। अगर ऐसा हुआ, तो यह मानवता के लिए बड़ी उपलब्धि है। बुल्गारियन भविष्यवक्ता का कहना है कि साल 2100 तक मानव समाज आर्टिफिशियल सन यानी कृत्रिम सूर्य बनाने में सफलता हासिल कर लेगा। इस तरह से इंसान पृथ्वी के उस हिस्से को भी रौशन कर सकेगा, जहां अभी अंधेरा छाया रहता है। अगर ऐसा होता है तो यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इंसान प्रकृति को चुनौती देते हुए एक और कदम आगे बढ़ा लेगा।

कौन हैं बाबा वेंगा

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारियां में हुआ था। वह साल 5079 तक के लिए कई सारी भविष्यवाणियां कर चुकी हैं। उन्हें बुल्गारिया की ‘नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। बाबा वेंगा का 1996 में निधन हो गया था। उन्होंने भविष्य की बात बताने का दावा किया था। उनकी ओर से की कुछ भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं। बाबा वेंगा बचपन से ही दृष्टबिधित थीं। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बुल्गारिया के बेलासिका पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बिताया। 1970 और 1980 के दशक के अंत में वह पूर्वी यूरोप में अपनी दिव्यदृष्टि और पूर्वज्ञान की कथित क्षमताओं के लिए व्यापक रूप से जानी जाती थीं।

Exit mobile version