Chardham Yatra 2023 पर लगी रोक, भारी मात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानें कब से होगी फिर से यात्रा आरंभ

CHAR DHAM YATRA 2023 पर लगी रोक

अगर आप भी चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे है तो ये जानकारी आपके लिए ही है। उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर के प्रशासन ने एक कड़ा फैसला सुनाया है। ऐसे में अगर आप भी यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे थे तो इस जानकारी का जान ना आपके लिए जरूरी हो सकता है।

यात्रा रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

जानकारी के लिए बता दें की जरूरत से ज्यादा श्रद्धालुओं की संख्या हो जाने से यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही माध्यम से रजिस्ट्रेशन पर 3 जून तक के लिए रोक लगा दी गई है। इस से पहले प्रशासन खराब मौसम के चलते यात्रा पर कुछ समय का अंकुश लगाते थे। लेकिन इस बार क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंच जाने के कारण यात्रा पर रोक लगा दी गई है। लोगों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण प्रशासन की नींद उड़ चुकी थी।

ऐसे हो रहे यात्रा में दर्शन

जानकारी के लिए बता दें जो यात्री यात्रा के लिए पहुंच चुके  है उन्हें हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रुकवा कर के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। एक बार संख्या के काबू हो जाने के बाद फिर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद अगर आप प्लान कर रहे थे तो आप भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे

भारी संख्या में पहुंचे यात्री

आपको बता दें की यात्रा रोकने के पीछे अधिकारियों का कहना है की जगह-जगह जाम लगने जैसी समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार पहले से ही काफी तैयारियां कर चुकी थी। लेकिन लेकिन भीड़ के बढ़ने से स्थिती बेकाबू हो रही है। जिसके कारण यात्रा को तय समय तक के लिए रोक दियाय गया है।

Exit mobile version