Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Chaitra Navratri 2025: इस फ़िल्म को देखने थिएटर में चप्पल उतारकर जाते थे दर्शक, स्क्रीन पर उछालते थे सिक्के

Chaitra Navratri 2025: सिनेमाघरों में 15 अगस्त 1975 को उतरी इस फिल्म के बारे में कई किस्से हैं। परिवार के साथ लोग माता की गाथा को देखने के लिए पहुंचते थे। फिल्म से जुड़े कुछ तथ्य काफी दिलचस्प हैं।

Manish Pandey by Manish Pandey
March 31, 2025
in Latest News, धर्म
Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jay Santoshi Maa : मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र का पर्व रविवार से शुरू हो चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें नवदुर्गा के साथ ही उनके अन्य रूपों का शानदार अंदाज में वर्णन किया गया, जो न केवल टाइमलेस बन गईं बल्कि आज भी लोग भक्ति भाव से ऐसी फिल्में देखते हैं। इस सूची में पहले नंबर पर आती है मां संतोषी और उनके भक्त के बीच खूबसूरत और चमत्कार से भरे रिश्तों को दिखाती फिल्म ‘जय संतोषी मां’।

सिनेमाघरों में 15 अगस्त 1975 को उतरी ‘जय संतोषी मां’ के बारे में कई किस्से हैं। रिलीज के बाद से सिनेमाघर रौशन थे। परिवार के साथ लोग माता की गाथा को देखने के लिए पहुंचते थे। फिल्म से जुड़े कुछ तथ्य काफी दिलचस्प हैं।

RELATED POSTS

Navratri 2025 : कुछ ऐसी है कानपुर के इन 6 देवी मंदिरों की गाथा, भक्त चढ़ाते ईंट-पत्थर तो मातारानी बांटती खजाना

Navratri 2025 : कुछ ऐसी है कानपुर के इन 6 देवी मंदिरों की गाथा, भक्त चढ़ाते ईंट-पत्थर तो मातारानी बांटती खजाना

April 2, 2025
Chaitra Navratri 2025

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को पूजा में चढ़ाएं ये भोग, भरपूर आस्था से होगा सारे दुखों का नाश

April 1, 2025

फिल्म को गायकों ने बनाया बड़ा हिट

माना जाता है कि फिल्म को सुपरहिट करवाने में गायकों का बहुत बड़ा हाथ था। फिल्म का हर एक गाना सुपरहिट था। ‘मैं तो आरती उतारूं रे, संतोषी माता की’ भजन आने पर औरतें भक्ति में डूब जाती थीं। गायिका उषा मंगेशकर ने इस गाने को गाया था और सी. अर्जुन ने संगीत दिया था।

सिलसिला यहीं नहीं रुका और आगे चलकर इसी गाने को मंदिरों में संतोषी माता की आरती के रूप में गाया जाने लगा। फिल्म के अन्य गानों पर नजर डालें तो ‘जय जय संतोषी माता, जय जय मां’, ‘यहां-वहां जहां तहां देखूं’, ‘करती हूं व्रत तुम्हारा’, ‘मदद करो संतोषी माता’ गाना भी शामिल है।

थिएटर में चप्पल उतारकर जाते थे लोग

जानकारी के अनुसार, माता की लीला और चमत्कार से भरी फिल्म को देखने के लिए दर्शक थिएटर में प्रवेश करने से पहले चप्पल उतार देते थे और फिल्म शुरू होने से पहले हाथ में फूल, सिक्के लेकर बैठते थे और स्क्रीन पर माता के आने के तुरंत बाद सिक्के, माला-फूल उछालने लगते थे।

लागत से कई गुना मुनाफा करने में सफल थी फिल्म

बता दें, फिल्म के बजट को लेकर तय आंकड़ा नहीं मिलता है, लेकिन यह साल 1975 में सबसे ज्यादा कमाई वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई थी। पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार स्टारर ‘शोले’ थी।

Tags: Chaitra Navratri 2025
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

Navratri 2025 : कुछ ऐसी है कानपुर के इन 6 देवी मंदिरों की गाथा, भक्त चढ़ाते ईंट-पत्थर तो मातारानी बांटती खजाना

Navratri 2025 : कुछ ऐसी है कानपुर के इन 6 देवी मंदिरों की गाथा, भक्त चढ़ाते ईंट-पत्थर तो मातारानी बांटती खजाना

by Vinod
April 2, 2025

कानपुर। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और देशभर में सुबह से लेकर देरशाम तक देवी मंदिरों में भक्तों...

Chaitra Navratri 2025

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को पूजा में चढ़ाएं ये भोग, भरपूर आस्था से होगा सारे दुखों का नाश

by Gulshan
April 1, 2025

Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो चुकी है, और इन नौ दिनों में मां दुर्गा के...

Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

by Vinod
March 30, 2025

कानपुर। नवरात्रि के पावन महिने का आगाज रविवार से हो गया। पूरे शहर के देवी मंदिरों को सजाया गया है।...

Next Post
Hardik Pandya removed Rohit Sharma from Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा को किया बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह

Bank loan policies : यदि  लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसकी भरपाई कैसे होती है? जानिए बैंक के नियम

Bank loan policies : यदि लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसकी भरपाई कैसे होती है? जानिए बैंक के नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version