Site icon News1India

Chhath Puja 2024 :  छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्यास्त के अर्घ्य का महत्व और सही समय

Chhath Puja 2024 : छठ पर्व जो भगवान सूर्य को समर्पित है, आज उस त्योहार का तीसरे दिन है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का चौथा दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं और छठी माता से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।

भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित

आज छठ व्रत का पालन करने वाली महिलाएं नदी, तालाब, नहर, या कृत्रिम जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। वे अपने बांस की टोकरी में चावल के लड्डू, गन्ना, ठेकुआ, फल, मूली, बड़ा नींबू, केला और अन्य सामग्री लेकर अर्घ्य देंगी। सूर्यास्त के समय, विधिपूर्वक इस सामग्री को अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में घर ले जाकर बांटा जाता है।

अर्घ्य देने का सही समय 

आज छठ पूजा के तीसरे दिन, दिल्ली-एनसीआर में शाम को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का समय 5:32 बजे है। वहीं, रांची में सूर्यास्त का समय 5:07 बजे और पटना में 5:04 बजे है। अन्य शहरों में यह समय कुछ आगे-पीछे हो सकता है, जिसे मौसम विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

छठ पर्व का समापन या पारण चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है, जिससे यह कठिन 36 घंटे का व्रत पूर्ण होता है। इस बार, 8 नवंबर को सूर्योदय के समय, जो हिंदू पंचांग के अनुसार सुबह 6:38 बजे है, अर्घ्य देना उचित रहेगा, और इसी के साथ पर्व का पारण संपन्न होगा।

Exit mobile version