Aaj ka rashifal 2025: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

आज का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और प्रगति का संकेत दे रहा है। नौकरी, व्यापार और रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी। हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। संयम से लाभ मिलेगा।

2 August 2025 Daily Horoscope

Daily Astrology Tips:2 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की, यश, और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को सतर्क रहने और धैर्य रखने की जरूरत होगी।

मेष राशि 

आज कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया निवेश या व्यापार शुरू करने का योग है। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा से भी लाभ संभव है।
शुभांक: 5, 6, 9

 वृष राशि

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर पेट संबंधी परेशानी। मानसिक तनाव और उलझनें रह सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में भागीदारी से यश मिलेगा। अपने विचारों में स्थिरता लाएं।
शुभांक: 2, 6, 8

 मिथुन राशि

यात्रा लाभकारी रहेगी और उसका सकारात्मक असर लंबे समय तक दिखेगा। विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। रिश्तों में समझदारी से काम लें।
शुभांक: 4, 7, 9

 कर्क राशि

लेन-देन में पारदर्शिता रखें। मेहनत और ईमानदारी से कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रगति संभव है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभांक: 1, 3, 5

 सिंह राशि 

कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। आलस्य त्यागकर कार्य में जुटें, तभी सफलता मिलेगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।
शुभांक: 2, 6, 8

 कन्या राशि 

पिछले दिनों चल रहे विवादों का समाधान होगा। पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
शुभांक: 3, 7, 8

 तुला राशि 

परिवार या भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। काम में सावधानी बरतें। हालांकि अपनों से सहयोग मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सोच-विचार करें।
शुभांक: 3, 5, 7

 वृश्चिक राशि 

क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो नुकसान संभव है। बुजुर्गों की सलाह मानना लाभ देगा। शिक्षा में मन नहीं लगेगा, लेकिन प्रयास से स्थिति सुधरेगी।
शुभांक: 5, 6, 8

 धनु राशि 

नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक लाभ और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभांक: 2, 6, 8

मकर राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में पारदर्शिता से लाभ होगा।
शुभांक: 4, 6, 7

कुंभ राशि 

पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभांक: 3, 5, 8

मीन राशि 

व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अकेलापन त्यागें, दूसरों के साथ मिलकर काम करें। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा।
शुभांक: 2, 5, 7

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Exit mobile version