Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आज दिवाली पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, जान लें इसके बारे में..

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
October 31, 2024
in Latest News, धर्म
दिवाली 2024

दिवाली 2024

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Diwali 2024: आज दिवाली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है आज का दिन लक्ष्मी पूजन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। इस दिन प्रदोष काल में जो भी भक्त विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करता है, माता उसके घर में प्रवेश करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। हालांकि दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन से पहले आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, अगर आप ये गलतियां करते हैं तो माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं करती हैं, माता आपसे नाराज हो जाती हैं, तो चलिए कुछ जरुरी बातों के बारे में जानते हैं….

ये भी पढ़ें- Happy Diwali: योगी सरकार का दिवाली पर बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को भी यूपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

RELATED POSTS

Noida News

Noida News: दिवाली की रात नोएडा की चार हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

November 1, 2024
इस दिवाली नहीं जगमगाएंगे दिल्ली के गुरुद्वारे और ना होगी दीपमाला,सिख कमेटी ने क्यों लिया ये फ़ैसला?

इस दिवाली नहीं जगमगाएंगे दिल्ली के गुरुद्वारे और ना होगी दीपमाला,सिख कमेटी ने क्यों लिया ये फ़ैसला?

October 29, 2024

दिवाली में लक्ष्मी पूजन से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • माता लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां का वातावरण शुद्ध होता है, जो घर साफ-सुथरा होता है। इसलिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन से पहले आपको घर में भूलकर भी कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। लक्ष्मी पूजन से पहले आपको घर की अच्छे से सफाई कर लेनी चाहिए।
  • दिवाली देवी लक्ष्मी की पूजा का दिन है। इसलिए इस दिन मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए। लक्ष्मी पूजन से पहले आपको किसी भी महिला से दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। इस दिन आप जितना अपनी मां, बहनों और सभी महिलाओं का सम्मान करेंगे, देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर उतनी ही अधिक बरसेगी।
  • दिवाली एक ऐसा दिन होता है जब लोग मिलते-जुलते हैं। रिश्तेदारों के बीच मिलना-जुलना होता है, इस सामाजिक गतिविधि में कई बार लोग लक्ष्मी पूजा से पहले मांस-मदिरा का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आपको भूलकर भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से धन की देवी आपसे नाराज हो सकती हैं। साथ ही दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने के बावजूद भी आपको शुभ फल नहीं मिलते हैं और न ही देवी लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं।
  • आपको दिवाली के दिन किसी को भी पैसे उधार देने या किसी से उधार लेने से भी बचना चाहिए। आपको इस पूरे दिन ये काम नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है। इस दिन लक्ष्मी की पूजा की जाती है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार इस दिन सभी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए।
  • साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि देवी लक्ष्मी की पूजा में भूलकर भी लोहे, प्लास्टिक या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल न करें। लक्ष्मी पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल आपके लिए अशुभ हो सकता है। आप देवी लक्ष्मी की पूजा में तांबा, सोना, चांदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। News1 India इसके कोई भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: अयोध्या में उतरा स्वर्ग… 28 लाख दीयों में सजा अवधपुरी, नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tags: deepawali 2024diwali 2024Lakshmi Pujalakshmi puja se pahle kya na krain
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Noida News

Noida News: दिवाली की रात नोएडा की चार हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by Akhand Pratap Singh
November 1, 2024

Noida News: दिवाली की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Noida News) में चार हाउसिंग सोसाइटीज में आग लगने की...

इस दिवाली नहीं जगमगाएंगे दिल्ली के गुरुद्वारे और ना होगी दीपमाला,सिख कमेटी ने क्यों लिया ये फ़ैसला?

इस दिवाली नहीं जगमगाएंगे दिल्ली के गुरुद्वारे और ना होगी दीपमाला,सिख कमेटी ने क्यों लिया ये फ़ैसला?

by Digital Desk
October 29, 2024

Delhi News: इस बार दिवाली पर दिल्ली के गुरुद्वारों में वह जगमगाहट नहीं दिखेगी जो हर साल होती है। दिल्ली...

Festivals Season : त्यौहारों पर रहिए बचके, नहीं तो तय है सेहत खराब होना

Festivals Season : त्यौहारों पर रहिए बचके, नहीं तो तय है सेहत खराब होना

by Kirtika Tyagi
October 29, 2024

गोरखपुर। त्यौहारों के मद्देनजर जनपद में नकली और खराब खाद्य पदार्थों के बेचने और बनाने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग...

Diwali 2024

Diwali 2024: दिवाली पर बदले हुए समय पर चलेगी दिल्ली मेट्रो, जानें सभी रूट्स का नया शेड्यूल

by Mayank Yadav
October 26, 2024

Diwali 2024: दीपावली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मेट्रो सेवा के समय में बदलाव किया है।...

Diwali 2024 Holidays : दिवाली पर होगी बच्चों की मौज, कितने दिन तक बंद रहेंगे UP के विद्यालय, जानें स्कूलों का पूरा शेड्यूल

Diwali 2024 Holidays : दिवाली पर होगी बच्चों की मौज, कितने दिन तक बंद रहेंगे UP के विद्यालय, जानें स्कूलों का पूरा शेड्यूल

by Kirtika Tyagi
October 26, 2024

Diwali Special : दिवाली पूरे भारत का सबसे बड़ा त्योहार है, और इस त्योहार पर मिलने वाली छुट्टियों से बच्चे...

Next Post
PM Modi

'दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से.....', राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

Ayodhya News

दीपोत्सव में अयोध्या ने रचा इतिहास, 25 लाख दीपों और 1121 की आरती से बना नया विश्व रिकॉर्ड!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version