Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
घर से निकलते समय जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे आपके हर बिगड़े काम

Astro Tips For Success: घर से निकलते समय जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे आपके हर बिगड़े काम

अक्सर ऐसा होता है कि हम लोग घर से किसी जरुरी काम के लिए निकलते है। लेकिन कोई न कोई मुश्किल आ जाती है। या फिर काम बनते बनते ही बिगड़ जातें हैं। जिस कारण व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि जिस भी काम से आप घर से बाहर निकलें वो हो जाए तो ये उपाय आप आजमा सकते हैं। जिसके कई फाएदे आपको मिलेंगे…

शास्त्रों में कही गई ये बात…

अक्सर ऐसा होता है कि कोई भी शुभ काम की शुरूआत करने के लिए घर से निकलने से पहले ही। कोई न कोई मुश्किल आ जाती है। या फिर काम बनते बनते ही बिगड़ जाता है। जिस कारण व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको इस वीडियो में इन समस्याएं से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो आपको घर से निकलने से पहले करने है। इन उपायों को करते ही आपके सभी काम बनने लगेंगे। तो आइए जानते हैं।

सोमवार का दिन भोलेनाथ का:-

सोमवार का दिन भोलेनाथ का जी को प्रसन्न करने का दिन होता है। अगर आप सोमवार के दिन कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय शीशा जरूर देखकर निकलें। ऐसा करने से आपका कार्य जरूर पूरा होगा। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें की शीशा टूटा हुआ न हो। इसके अलावा सोमवार के दिन शिवलिंग का दूध मिले जल से अभिषेक करें। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

मंगलवार के दिन हनुमान जी का आशीर्वाद ले:-

गुड़ या दही खाकर निकलें: ऐसा माना जाता है कि घर से निकलते वक्त गुड़ खाकर और थोड़ा पानी ‍पीकर निकलें, तो कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। किसी विशेष कार्य पर जाने से पहले दही खाना भी फलदायी माना जाता है। स्टूडेंट्स घर से परीक्षा देने के लिए निकलने से पहले आप थोड़ा से दही में तुलसी की ताज़ी पत्तियां मिलाकर खा लें।

बुधवार को भगवान गणेश का करें ध्यान:-

बुधवार का दिन गणेश जी का होता है और कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की स्तुति की जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से होती है। घर से किसी विशेष काम को करने के लिए निकलने से पहले ‘श्री गणेशाय नम:’ बोलें फिर विपरीत दिशा में 4 पग जाएं। इसके बाद आप अपने कार्य को करने के लिए चले जाएं। कहा जाता है कि इससे कार्य जरूर बनेगा।

गुरुवार को भगवान विष्णु की उपासना करें:-

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की उपासना का होता है और उन्हें प्रसन्न करके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। तो ऐसे में गुरुवार के दिन घर से निकलने से पहले पीले रंग के कपड़े पहन कर निकलें। दिन शुभ जाएगा और आप अपने काम में भी सफल होंगे।

शुक्रवार को मां सरस्वती का आशीर्वाद रके साथ दही खाकर निकलें:-

अगर आप शुक्रवार के दिन कोई परीक्षा या इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सबसे पहले मां लक्ष्मी व मां सरस्वती का आशीर्वाद लेकर दही में थोड़ी सी चीनी और साफ तुलसी की पत्तियां मिलाकर उसे खाकर घर से निकलें। गुड़ की तरह हर शुभ काम के लिए दही भी खिलाई जाती है, इसलिए शुक्रवार को खासकर दही खा कर निकलें। फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। काम सफल होंगे।

शनिवार के दिन भगवान शनि का ध्यान करें:-

शनिवार के दिन अगर आप कोई भी शुभ काम या नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो अदरक खा कर जाएं। इसे खाने से आपकी राह की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और आपको काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा शनिवार के दिन स्नान करने के बाद हाथ और पैर के नाखूनों में सरसों का तेल लगाकर निकलने से सारी अड़चनें दूर होती हैं और हर काम में सफलता मिलती है।

रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें:-

छुट्टी यानि रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करके घर से निकलने से पहले पान खाकर अवश्य निकलें। ऐसा करने से आप जो भी कार्य करने जा रहे हैं उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

Exit mobile version