Sunday, January 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

नवरात्र शुरू होने से पहले करे ये काम, इन चीजों से डेकोरेट करे अपना पूजा घर, मिलेगा गजब का लुक

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 25, 2022
in धर्म, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा पृथ्वी पर रहकर अपने भक्तों को हर कष्ट हर कर अपनी कृपा बरसाती है। कई घरों में नौ दिन लगातार दीया जलाने का भी ट्रेडिशन होता है. ऐसे में घर का डेकोरेशन तो यूनिक और आकर्षक होना ही चाहिए. मां दुर्गा के आगमन से पहले घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्‍यान दिया जाना चाहिए. इस नवरात्रि पर घर को थीम बेस्‍ड डेकोरेट किया जा सकता है. थीम के अनुसार मां दुर्गा के वस्त्र भी डिजाइन कराए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं इस नवरात्रि में कैसा होना चाहिए पूजा घर का डेकोरेशन.

घर का कोना-कोना कर लें साफ

नवरात्र शुरू होने से पहले घर के एक-एक कोने की ठीक ढंग से सफाई जरूर कर लें। माना जाता है कि जो घर में कूड़ा, मकड़ी का जाला आदि गंदगी फैली होती है वहीं पर मां दुर्गा वास नहीं करती हैं। इसलिए पूरे घर को साफ कर लें।

RELATED POSTS

चैत्र नवरात्रि 2025: छठे दिन  कैसे करे शक्ति और साहस की देवी मां कात्यायनी की पूजा जानिए विधि और महत्व

चैत्र नवरात्रि 2025: छठे दिन कैसे करे शक्ति और साहस की देवी मां कात्यायनी की पूजा जानिए विधि और महत्व

April 3, 2025
इस मंदिर में होते हैं चमत्कारी बदलाव, दिन में तीन बार रूप बदलती हैं देवी, Navratri में लगता है भक्तों का तांता

इस मंदिर में होते हैं चमत्कारी बदलाव, दिन में तीन बार रूप बदलती हैं देवी, Navratri में लगता है भक्तों का तांता

March 30, 2025

पूरे घर में छिड़के गंगाजल

नवरात्र शुरू होने से पहले पूरे घर को पवित्र जरूर कर लें। इसके लिए फूल या फिर आम के पत्ते की मदद से पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़क दें।

मुख्य द्वार में बनाएं स्वास्तिक चिन्ह

स्वस्तिक चिन्ह को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले या फिर नवरात्र के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद मुख्य द्वार में स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

इस तरह की चीजें दें हटा

नवरात्र के दौरान तन मन से शुद्ध होकर मां दुर्गा और उनके रूपों की आराधना की जाती है। इसलिए तामसिक भोजन यानी लहसुन, प्याज के साथ-साथ मांसाहारी चीजें हटा दें। इसके साथ ही शराब आदि भी हटाकर सात्विक भोजन करें।

फूलों की माला और लटकाने वाले दियों से सजावट

इन‍ दिनों मार्केट में कई तरह के सजावटी सामान उपलब्‍ध हैं. इस बार नवरात्रि में घर को डेकोरेट करने के लिए फूलों की माला और लटकाने वाले दियों का प्रयोग किया जा सकता है. असली फूलों की माला नौ दिन में मुरझा सकती है इसलिए आर्टिफिशियल माला ली जा सकती है. कई रंगों की माला से घर की हर दीवार को डेकोरेट किया जा सकता है साथ ही लटकाने वाले दिए घर को यूनिक लुक दे सकते हैं.

मिर्ची लाइट से बढ़ाएं रौनक

घर और पूजा घर की रौनक को बढ़ाने के लिए लाइटिंग्‍स का प्रयोग कर सकते हैं. इ‍न दिनों रंगीन लाइट्स की बजाय व्‍हाइट या वार्म व्‍हाइट रंग की मिर्ची लाइटिंग का चुनाव करें. इससे कमरे में बेहतर रोशनी होगी साथ ही छोटे-छोटे बल्‍ब मॉर्डन लुक भी देंगे. मिर्ची लाइट आसानी से मिल जाती है जिसे पर्दों के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है.

बनाएं फलों की रंगोली

नवरात्रि में घरों में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है. रंगोली से त्‍योहारों की रौनक भी बढ़ जाती है. घर को डेकोरेट करने के लिए फूलों की आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है. इसके लिए गेंदे के पीले फूल और लाल गुलाब का प्रयोग किया जा सकता है. रंगोली पूजा घर के साथ-साथ घर के मुख्‍य द्वार और किचन में भी बना सकते हैं. रंगोली को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगे दियों का चुनाव किया जा सकता है.

Tags: how to decorate the house in navratrasnavratrinavratri 2022
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

चैत्र नवरात्रि 2025: छठे दिन  कैसे करे शक्ति और साहस की देवी मां कात्यायनी की पूजा जानिए विधि और महत्व

चैत्र नवरात्रि 2025: छठे दिन कैसे करे शक्ति और साहस की देवी मां कात्यायनी की पूजा जानिए विधि और महत्व

by SYED BUSHRA
April 3, 2025

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को शक्ति और साहस...

इस मंदिर में होते हैं चमत्कारी बदलाव, दिन में तीन बार रूप बदलती हैं देवी, Navratri में लगता है भक्तों का तांता

इस मंदिर में होते हैं चमत्कारी बदलाव, दिन में तीन बार रूप बदलती हैं देवी, Navratri में लगता है भक्तों का तांता

by Kirtika Tyagi
March 30, 2025

Navratri 2025 : उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थल हैं, लेकिन धारी देवी मंदिर का स्थान विशिष्ट है। इसे उत्तराखंड की...

Navratri के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या है सही प्रक्रिया

Navratri के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या है सही प्रक्रिया

by Kirtika Tyagi
March 29, 2025

Navratri 1st Day : कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है, और नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री...

Navratri 2024 : भक्तों की धूम, आस्था की धारा..मंदिरों में भक्तों की कतार, मां का जय-जयकार

Navratri 2024 : भक्तों की धूम, आस्था की धारा..मंदिरों में भक्तों की कतार, मां का जय-जयकार

by Kirtika Tyagi
October 10, 2024

Navratri 2024 : इस समय देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। विशेष अवसरों पर,...

Navratri के सातवे दिन मां कालरात्रि करेंगी इन राशियों के कष्टों का विनाश, बन रहे हैं शुभ योग, जान लें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

Navratri के सातवे दिन मां कालरात्रि करेंगी इन राशियों के कष्टों का विनाश, बन रहे हैं शुभ योग, जान लें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

by Kirtika Tyagi
October 9, 2024

Aaj Ka Rashifal : नवरात्रि के इस शुभ समय में ग्रहों का विशेष योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को...

Next Post

सड़क किनारे मिला महिला का अधजला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Ekta Kapoor पर भड़के Mukesh Khanna, कहा- टीवी का सत्यनाश कर दिया है, सास बहू के बीच कहीं खो गया है हमारा टीवी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist