Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण के कारण 26 अक्टूबर को सम्पन्न होगी गोवर्धन पूजा

दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण के कारण 26 अक्टूबर को सम्पन्न होगी गोवर्धन पूजा, 27 को भाई दूज

हरिद्वार। गोवर्धन पूजा अन्नकूट का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। हालांकि मंगलवार को भी कुछ लोगों ने अन्नकूट पर्व मनाया।

दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण

विदित हो कि प्रतिवर्ष अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनायी जाती है, किन्तु इस बार दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा बुधवार को मनाई जाएगी। हालांकि कुछ लोगों ने आज भी अन्नकूट महोत्सव मनाया, किन्तु अधिकांश लोग बुधवार को ही अन्नकूट का पर्व मनाएंगे।

क्या है मान्यता

गोवर्धन पूजा के संबंध में लोक मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी। जिसके सम्मान में बृजवासियों ने भगवान गोवर्धन की पूजा की थी। गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट या 56 प्रकार के व्यंजन भगवान को भोग लगाने की मान्यता है। इसी कारण से लोग गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाते हैं। किन्हीं परिवारों में भगवान गोवर्धन की पूजा प्रातःकाल व कुछ लोगों के घरों में सांयकाल गोवर्धन पूजा विधान है।

Exit mobile version