Site icon News1India

कब है हनुमान जन्मोत्सव, जानें तिथि से लेकर, पूजा के शुभ मुहूर्त की जानकारी

6 अप्रेल 2023 हनुमान जन्मोत्सव का दिन

इस साल 2023  6 अप्रेल हनुमान जयंती के शुभ अवसर के रूप में मनाया जाएगा भक्त को इस दिन का इंतजार पूरे वर्ष बेसब्री से रहता है। जगत में हुनामन जी को संकट मोचन महाबली हनुमान के नाम से भी पुकारा जाता है। अगर आप भी इस दिन के लिए भगवान को खुश करने के लिए उपाय ढूंढ रहे है, तो बता दें हिंदू मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालिसा का पाठ करने से समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण होने का फल प्राप्त होता है।

हनुमान जन्मोत्सव की तिथी और पूजा मुहूर्त

आज इस लेख में हम आपके लिए हनुमान जयंती में की जाने वाली पूजा मुहूर्त की जानकारी लेकर के आएं है। इस दिन पूजा करने के लिए शुभ मुहूरर्त का समय

सुबह प्रातः 06:06 से 07:40 पूर्वाह्न तक

10:49 पूर्वाह्न से 12:23 अपराह्न तक

दोपहर 12:23 से 01:58 अपराह्न तक

01:58 अपराह्न से 03:32 अपराह्न तक

शाम 05:07 से शाम 06:41 बजे तक

06:41 अपराह्न से 08:07 अपराह्न तक

बताए गए समय के अनुसार भक्त बजरंग बली की पूजा कर सकते है।

ऐसे करें बजरंग बली की पूजा

किसी भी भगवान की पूजा के लिए विधी पूर्वक पूजा करने का अत्याधिक लाभ मिलता है। अगर आप भी हनुमान जी की पूजा करने की विधि की जानकारी पाना चाहते है, तो बता दें की प्रात: सुबह उठ कर हनुमान जी की पूजा की जाती है। प्रात: जल्दी उठ कर स्नान आदी सभी काम को पूर्ण कर व्रत संकल्प करें इसके बाद अपने घर के पास वाले हनुमान मंदिर जातकर उन्हें सिंदुर अर्पित करें प्रभु श्री राम और मां सीता की पूजा करना ना भूले भक्त हनुमान जी को लाल चंदन, अक्षत्त, मौली, फूल, धूप-दीप, वस्त्र, फल, पान आदि वस्तुएं अर्पित करें। इस दिन साधक हनुमान चालिसा या फिर सुंदरकांड का पाठ भी कर आरती कर के पूजा को संपन्न करें

Exit mobile version