Hanuman Jayanti 2026 Rashifal:02 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि आज चैत्र मास की पूर्णिमा के साथ हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।
इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
मेष राशि के लोगों का दिन धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि वालों को वाणी के प्रभाव से सफलता मिलेगी और नए संबंध उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन खुशी और सफलता से भरा रहेगा, जबकि सिंह राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
दूसरी ओर मिथुन, मकर और कुंभ राशि के लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
मिथुन राशि वालों को मानसिक दुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा।
मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव और थकान परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि वालों को क्रोध और खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
अन्य राशियों का हाल
तुला राशि के लोगों को वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।
धनु राशि के लिए दिन सफलता और उन्नति लेकर आएगा।
कुल मिलाकर यह दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है, जिसमें कुछ राशियों के लिए खुशियों की बहार है तो कुछ के लिए सतर्कता जरूरी है।
Disclaimer:इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। News1 india इसकी पुष्टि नहीं करता है।
